फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Violation of Covid Guidelines during Elevation Ceremony Of Navjot Singh Sidhu in Chandigarh

सिद्धू की ताजपोशी: चंडीगढ़ में धारा 144 फिर भी जुटी 10 हजार से ज्यादा की भीड़, बिना मास्क दिखे समर्थक

Fri, 23 Jul 2021 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 11:04 PM IST
सार

पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जीएमएसएच-16 और पीजीआई की ओर आवाजाही रोक दी थी। इससे इलाज कराने आए मरीजों को अलग-अलग रास्तों से घूमकर अस्पताल जाना पड़ा। इतना ही नहीं इस दौरान जीएमएसएच 16 की पार्किंग में वाहनों की समस्या भी सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा थी। कर्मचारियों का कहना था कि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों ने अस्पताल की पार्किंग का धड़ल्ले से उपयोग किया।  

विज्ञापन
Violation of Covid Guidelines during Elevation Ceremony Of Navjot Singh Sidhu in Chandigarh
सिद्धू की ताजपोशी पर जुटे हजारों समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यभार संभालने के दौरान 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में लागू आपदा प्रबंधन अधिनियम कानून और धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। ज्यादातर लोगों ने कोविड-19 के नियमों को अनदेखा कर न तो मास्क पहना और न सामाजिक दूरी का पालन किया। 

विज्ञापन


आलम यह था कि पुलिस ने मौके पर कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं, साढ़े छह घंटे तक यातायात व्यवस्था भी चरमराई रही। लोगों को पीजीआई तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। देर रात मंथन करने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन पर आईपीसी की धारा 188 (उपायुक्त के आदेश की अवहेलना), आईपीसी 269 (जानलेवा बीमारी को लापरवाही तरीके से फैलाना) और 270 (जानलेवा बीमारी के बारे में पता होने के बावजूद उसे फैलाना) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि कार्यक्रम में कई नामी विधायक व कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुबह 8 बजे से ही सेक्टर-10/11/15/16 चौक पर बैरिकेडिंग कर पीजीआई की तरफ जाने वाली सड़क बंद कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई जाने के लिए वाहनों को पुलिस ने सेक्टर-11 की तरफ मोड़ दिया। वहीं, पीजीआई चौक से सेक्टर-16 चौक की तरफ आने वाली सड़क को भी बंद कर दिया था। सेक्टर-14/15 विभाजित सड़क पर भी लंबा जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। करीब एक बजे कैप्टन अमरिंदर और डेढ़ बजे नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला वापस गया तो एक बार फिर जगह जगह वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। हालांकि एंबुलेंस को जाने दिया जा रहा था। जाम की वजह से कई जगहों पर एंबुलेंस की भी रफ्तार थम गई। 

चौक पर ड्रोन उड़ाते एक हिरासत में
कांग्रेस भवन से करीब 100 मीटर दूरी पर पीजीआई चौक पर ड्रोन उड़ाते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। साथ ही उसका कैमरा भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मूलरूप से फिल्लौर का रहने वाला है। एक पार्टी ने उसे ड्रोन उड़ाकर फोटो खींचने के लिए हायर किया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पड़ताल के बाद युवक को छोड़ दिया है।

बाजारों में लगी वाहनों की कतार
कार्यक्रम में आने वाले लोगों ने अपने वाहनों को सेक्टर-15, 11, 10 मार्केट समेत कांग्रेस भवन के आसपास खड़ा कर दिया। इन जगहों पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों की कतार लगी थी। इसके अलावा कांग्रेस भवन के पास साइकिल ट्रैक पर भी गाड़ियां खडी़ कर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। पोल पर भी पोस्टर लगाए गए थे।

बिना अनुमति लगा दिए पोस्टर
मध्य मार्ग पर सेक्टर 17 स्थित मटका चौक से लेकर पीजीआई चौक तक पोस्टरों से स्ट्रीट लाइट के पोल व दीवारों को पाट दिया गया। इसकी न कोई अनुमति ली गई और न किसी को कोई जानकारी दी गई। जबकि शहर में एक पोस्टर लगाने पर भी कड़ी कार्रवाई होती है। इसके बावजूद पोस्टरों को हटाने के लिए पुलिस व अन्य विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्यक्रम के बाद पोस्टरों को इधर उधर फेंकते हुए भी कई समर्थक दिखे। इस दौरान अधिकारी भी किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed