लगातार परेशानियों का सामना कर रहीं पहलवान विनेश फौगाट से जुड़ी एक और परेशानी वाली खबर सामने आई है। हालांकि इससे उबरने की विनेश तैयार भी हैं। लेकिन फैंस को निराशा जरूर लगेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट के लिए टेंशन वाली खबर, वजह जानकर होगी निराशा...भविष्य पर पड़ सकता असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, चोट के कारण वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेलने वाली भारत की स्टार पहलवान विनेश फौगाट की परेशानी अभी कम नहीं हो रही है। चोट से उबरकर विनेश मैट पर जरूर उतर गई हैं, लेकिन अब उसके सामने वजन कम करने की परेशानी आ गई है। इसलिए ही विनेश नेशनल चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग 50 किलो की जगह 57 में खेलेंगी। क्योंकि उसका वजन बढ़ गया है और उसे कम करने के लिए वह ज्यादा मेहनत नहीं कर सकती है। वजन कम करने के लिए ज्यादा पसीना बहाने से उनकी चोट उबर सकती है। इसका सीधा असर कुश्ती पर पड़ेगा।
विनेश फौगाट कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स दोनों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इस दौरान विनेश की कोहनी में चोट लग गई थी और इस कारण उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप से दूर रहना पड़ा। अब टोक्यो ओलंपिक का टिकट लेने की जद्दोजहद शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक विनेश की परेशानी दूर नहीं हुई है।
कोहनी की चोट से उबरकर विनेश फौगाट मैट पर जरूर उतर गई हैं और वह प्रैक्टिस भी कर रही हैं। लेकिन प्रैक्टिस से दूर रहने के कारण उनका सात किलो तक वजन बढ़ गया है। विनेश को अब 29 नवंबर से यूपी के गोंडा में शुरू हो रही नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलना है। समय कम होने के कारण विनेश ने 50 किलो की जगह 57 किलो में खेलने का फैसला लिया है।
विनेश वजन कम करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं कर सकती हैं, इसलिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। अभी उनकी कोहनी की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। ऐसे में दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। और इसका असर आगे के मुकाबलों पर पड़ सकता है।
रेलवे से नहीं मिली नेशनल छोड़ने की छूट
विनेश फौगाट को अभी तक उम्मीद थी कि उसे बजरंग व सुशील की तरह नेशनल चैंपियनशिप खेलने से छूट मिल जाएगी। लेकिन रेलवे ने साफ कर दिया कि विनेश को नेशनल चैंपियनशिप में जरूर उतरना होगा। जबकि साक्षी मलिक पहले ही नेशनल चैंपियनशिप में खेलने की तैयारी कर चुकी है। विनेश फौगाट रियो ओलंपिक में भी चोट के कारण मेडल की दौड़ से बाहर हो गई थीं। इस कारण वो अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।
विनेश फौगाट को रेलवे ने नेशनल खेलने में छूट नहीं दी और उन्हें नेशनल खेलना होगा। इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लेकिन विनेश का वजन बढ़ गया है और इसलिए वह 50 किलो की जगह 57 किलो भार वर्ग में खेलेंगी। वह वजन कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करती है तो उसकी कोहनी की चोट बढ़ सकती है। इस कारण ही वह 57 किलो में खेलेगी। -कुलदीप मलिक, चीफ कोच रेलवे व भारतीय महिला कुश्ती