{"_id":"6705cea84c74f6384f069ca3","slug":"vinesh-phogat-right-bet-in-politics-too-aarti-aims-at-victory-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Political Player : कुश्ती के अखाड़े की तरह सियासत में भी विनेश का सटीक दांव, आरती का जीत पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Political Player : कुश्ती के अखाड़े की तरह सियासत में भी विनेश का सटीक दांव, आरती का जीत पर निशाना
Wed, 09 Oct 2024 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
गुलाब सैनी, चंडीगढ़
गुलाब सैनी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:01 AM IST
सार
जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण बाहर हुईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट तो आम आदमी पार्टी ने भारत की पहली महिला डब्ल्यूडब्लयूई रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला था।
विज्ञापन
Vinesh Phogat
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव लड़ रहीं पार्टियों ने इस बार चार खिलाड़ियों को मैदान में उतारा था। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण बाहर हुईं अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट तो आम आदमी पार्टी ने भारत की पहली महिला डब्ल्यूडब्लयूई रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला था।
विज्ञापन
कुश्ती के अखाड़े की तरह ही विनेश ने राजनीतिक के अखाड़े में भी विजयी दांव खेला। उन्होंने भाजपा के योगेश बैरागी को हराया। कविता दलाल यहां पांचवें स्थान पर रहीं। अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीट शूटर आरती राव को टिकट दिया था। आरती केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यहां जीत पर निशाना लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार ठाकुर अत्तर लाल को मात दी। बात महम विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से भाजपा ने भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा को मैदान में उतारा था, लेकिन यहां कांग्रेस के बलराम दांगी के आगे उनकी रेड बेअसर रही। दीपक यहां चाैथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
2019 के चुनाव में भाजपा ने 3 खिलाड़ियों पर खेला था दांव
2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन खिलाड़ियों पर दांव खेला था। दंगल गर्ल बबीता फोगाट को चरखी दादरी, पहलवान योगेश्वर दत्त को बरोदा तो भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिहोवा से मैदान में उतारा था। इनमें से संदीप ही जीत पाए। उन्हें मनोहर सरकार में खेल मंत्री बनाया गया। योगेश्वर पर भाजपा ने बरोदा में हुए उपचुनाव में भी विश्वास जताया, लेकिन वे हार गए।
ये खेलों में फहरा चुके परचम
- विनेश फोगाट : पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं
- कविता दलाल : डब्ल्यूडब्लयूई में पहली भारतीय महिला रेसलर। सलवार-सूट पहन रिंग में उतरीं
- दीपक हुड्डा : कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान। 2016 के दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे
- आरती राव : अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीट शूटर हैं। उन्होंने चार एशियाई चैंपियनशिप पदक जीते हैं