फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Village police officers will be posted on Pak border to stop drug smuggling in Punjab

Punjab: पाकिस्तान सीमा पर पंजाब क्यों तैनात कर रहा विलेज पुलिस अधिकारी? कैसे और क्या करेंगे काम, जानें सबकुछ

Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Jun 2023 12:28 AM IST
सार

जैसे ही ड्रोन से हथियार फेंकने की घटना सामने आएगी, विशेष टीम सक्रिय हो जाएगी। तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचना देनी होगी। पांच से सात मिनट में रिस्पांस टीम के साथ अन्य टीमें मौके पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Village police officers will be posted on Pak border to stop drug smuggling in Punjab
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तैयार किया है। इस योजना के पहले चरण में अमृतसर के 108 गांवों में विलेज पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये पुलिस अधिकारी रात के समय ग्रामीण चौकसी कमेटियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इनका पूरा ध्यान पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से होने वाले हथियारों और नशे की तस्करी को रोकने पर होगा। 

विज्ञापन


अगर कहीं पर भी ड्रोन नशा या हथियार गिराता है तो तुरंत रिस्पांस टीम एक्शन लेगी। सूबे के अन्य जिलों में भी इसी प्रोजेक्ट पर पंजाब पुलिस काम कर रही है। अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरेंद्र भार्गव ने कहा कि उनकी कोशिश हथियार व नशा तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसना है। बता दें कि पंजाब में पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान भी मुस्तैदी से पहरेदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब के सीमावर्ती जिलों में कुछ समय से ड्रोन की एक्टिविटी काफी बढ़ गई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि जिन गांवों में ड्रोन के मामले अधिक आ रहे हैं, वहां पर विलेज पुलिस अफसर तैनात किए जाएं। इन अधिकारियों को उक्त गांवों में नशा तस्करी व आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में पूरी जानकारी होगी। इनका सारा रिकॉर्ड उनके पास होगा। इसके अलावा उनकी संपत्ति का विवरण रहेगा। इसके साथ ही गांव के सभी रास्तों, गलियों आदि के बारे में इन्हें जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगी टीम
जैसे ही ड्रोन से हथियार फेंकने की घटना सामने आएगी, विशेष टीम सक्रिय हो जाएगी। तुरंत कंट्रोल रूम पर सूचना देनी होगी। पांच से सात मिनट में रिस्पांस टीम के साथ अन्य टीमें मौके पर पहुंचेगी।

बोलेरो कार से करेंगे तस्करों का पीछा
सीमावर्ती एरिया में अब गैंगस्टरों और नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के पुलिस को नए वाहन मिले हैं। सभी थानों को बोलेरो गाड़ियां मुहैया करवाई गई हैं। बाइक भी अलग से दी है ताकि अपराधियों का आसानी से पीछा किया जा सके। हालांकि पहले सीमावर्ती एरिया के थानों के पास वाहन काफी पुराने थे। इस वजह से पुलिस को अपराधियों का पीछा करने में काफी दिक्कत आ रही थी।

एक महीने में पांच ड्रोन गिराए
गत एक महीने में पंजाब पुलिस व बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसे पांच ड्रोन मार गिराए हैं। 23 मई को अमृतसर एरिया में ड्रोन मार गिराया गया था। इसमें नशीले पदार्थ मिले थे। 19 मई को दो ड्रोन मार गिराए गए थे, जबकि एक को मौके पर ही रोक लिया गया था। 20 मई को भी एक ड्रोन रोका गया था। इससे 3.3 किलो नशीला पदार्थ मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed