{"_id":"58bb6cde4efab1df72dc77daa99e2bda","slug":"vikram-singh-majithia-got-relief-from-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने दी मजीठिया को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने दी मजीठिया को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Apr 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के राजस्व मंत्री और यूथ अकाली दल के अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनाव आयोग ने राहत प्रदान की है। आयोग ने उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र मजीठा में घूमने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
सोमवार को आयोग ने आदेश में कहा था कि मतदान वाले दिन मजीठिया केवल अपने पोलिंग स्टेशन से संबंधित क्षेत्र में ही घूम सकेंगे। इस पर शिअद ने ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से इस पाबंदी को हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह के अनुसार, मजीठिया की ओर से इस संबंध में आयोग को भेजे गए पत्र पर विचार करते हुए, उनके मूवमेंट का दायरा पोलिंग स्टेशन लेवल से बढ़ाकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में कर दिया है।
विज्ञापन
अब मजीठिया मतदान के दौरान अपने गृह हलके मजीठा में कहीं भी आ-जा सकेंगे, लेकिन लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के अन्य हलकों में उनके जाने पर पाबंदी रहेगी।
मजीठिया के मूवमेंट के पल-पल की वीडियोग्राफी होगी। आयोग के पहले आदेश के मुताबिक वह सिर्फ उसी इलाके में घूम सकते थे, जहां उनका वोट है। उनके मजीठा के बाकी इलाकों में जाने पर पाबंदी थी।