{"_id":"5707d53e4f1c1bc266c810c9","slug":"vijay-sampla-bheem-tank-murder-abohar-murderm-abohar-farm-house-murder-punjab-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम टांक मर्डरः मां ने केंद्रीय मंत्री सांपला को फोन कर मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम टांक मर्डरः मां ने केंद्रीय मंत्री सांपला को फोन कर मांगी मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
भीम टांक की मां फोन पर विजय सांपला से बात करती हुई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित भीम टांक मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। मृतक भीम की मां ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को फोन कर मदद मांगी। विजय सांपला के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भीम टांक हत्या कांड संघर्ष समिति को न्याय मिलने की उम्मीद और दृढ़ हो गई है। 11 दिसंबर को शराब व्यवसायी और अकाली नेता शिव लाल डोडा के रामसरा गांव स्थित फार्म हाउस में बुलाकर दलित युवक भीम टांक (27) की हत्या कर दी गई थी जबकि उसके सहयोगी गुरजंट सिंह जंटा पर कातिलाना हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
इस घटना का पता चलने पर विजय सांपला विशेष रूप से अबोहर आए और संत नगर स्थित टांक परिवार से संवेदना व्यक्त करने गए थे। उन्होंने संघर्ष समिति को विश्वास दिलाया था कि इस जघन्य घटना के लिए जिम्मेवार सभी आरोपी गिरफ्तार करवाए जाएंगे और जब तक उनको सजा नहीं मिलती तब तक संघर्ष का समर्थन जारी रहेगा।
सांपला ने पूर्व पार्षद कश्मीरी लाल टांक के पुत्र कपूर चंद टांक व उनकी पत्नी कौशल्या देवी से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा था कि इस मामले में अनुसूचित व जन जाति कानून की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी और प्रमुख साजिशकर्ता शिव लाल डोडा व उसके भतीजे अमित डोडा को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सांपला के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर भीम टांक की माता कौशल्या देवी और संघर्ष समिति के संयोजक गोपी चंद सांदड ने उनसे फोन पर संपर्क करके जहां उनके द्वारा दिए गए समर्थन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया वहीं यह भी कहा कि मुख्य साजिशकर्ता शिव लाल डोडा के खिलाफ शीघ्र अदालत में चालान पेश करवाकर मामले की अदालती सुनवाई का मार्ग प्रशस्त किया जाए। सांपला को बताया गया कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ क्षेत्रीय नेता शिव लाल डोडा को बचाने के लिए जोर लगा रहे हैं।