फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Rupani gave a big hint regarding alliance between Akali Dal and BJP in Punjab

Punjab News: पंजाब में अकाली दल और भाजपा में गठबंधन होगा या नहीं, प्रभारी विजय रूपानी ने दिया बड़ा संकेत

Fri, 09 Feb 2024 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 12:59 AM IST
सार

पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की कयासबाजी राजनीतिक गलियारों में चल रही है। मगर इस बीच भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपानी ने बड़ा संकेत दिया है। पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। अकाली दल के साथ समझौता पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vijay Rupani gave a big hint regarding alliance between Akali Dal and BJP in Punjab
विजय रूपानी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा-अकाली का गठबंधन नहीं होगा। भाजपा अकेले ही लोकसभा चुनाव में उतरेगी। किसान आंदोलन के कारण पंजाब में भाजपा और अकाली का 25 साल पुराना गठबंधन अब होता नजर नहीं आ रहा। पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी ने गुरुवार को सेक्टर-37 स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान बातचीत में यह संकेत दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर पार्टी हाईकमान कोई विचार नहीं कर रहा है। विजय रूपाणी ने इस दौरान पंजाब भाजपा के सभी सेल कन्वीनरों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में रूपाणी ने सेल कन्वीनरों को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार की नीतियों को जनहित तक पहुंचाने के लिए कहा। इस दौरान बैठक में पंजाब भाजपा सेल के कन्वीनर रंजम कामरा, सह प्रभारी नरिंदर सिंह राणा, संगठन मंत्री, प्रदेश महासचिव परमिंदर सिंह बराड़ और राकेश राठौर उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ मौजूद नहीं रहे।

विज्ञापन

जमीनी स्तर पर जाकर लोगों का फीडबैक लें

पंजाब भाजपा प्रभारी ने सेल कन्वीनरों को कहा कि वह जमीनी स्तर पर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने सेल कन्वीनरों से कहा कि वह जमीनी स्तर से अपने इलाकों में लोगों से जुड़े हुए हैं। ऐसे में केंद्र की नीतियों को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिया जाना चाहिए। यहां तक की लोगों के सुझावों को पार्टी की प्रदेश इकाई और हाईकमान तक यह सुझाव और फीडबैक जाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाणी ने कहा लोगों के फीडबैक व सुझाव जो प्रदेश स्तर के होंगे, उन्हें प्रदेश इकाई पर। राष्ट्रीय स्तर के फीडबैक को पार्टी हाईकमान तक और केंद्र की नीतियों के लेकर जो बदलाव जरूरी हैं, उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा। रुपाणी ने पंजाब भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए एकजुट होने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed