फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Dev again in Chandigarh, will take oath as State Election Commissioner today

विजय देव फिर चंडीगढ़ में, आज लेंगे राज्य चुनाव आयुक्त की शपथ

Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vijay Dev again in Chandigarh, will take oath as State Election Commissioner today
चंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव व चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके विजय कुमार देव (सेवानिवृत्त) एक बार फिर चंडीगढ़ में कार्य करेंगे। उन्हें चंडीगढ़ का चुनाव आयुक्त बनाया गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित उन्हें पद की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

पंजाब राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विजय देव दिल्ली के राज्य चुनाव आयुक्त के साथ चंडीगढ़ के राज्य चुनाव आयुक्त का पद भी संभालेंगे। वह एसके श्रीवास्तव का जगह लेंगे। विजय देव पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक इस पद पर रह सकेंगे। इन दोनों प्रावधानों में से जो भी पहले पूरा होगा, वही उनकी सेवा पर लागू होगा।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि विजय कुमार देव को चुनाव संबंधी कार्य के बारे में अच्छी जानकारी है। वह कई वर्षों तक दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रह चुके हैं। इस अवधि के दौरान उन्होंने दिल्ली में लोकसभा के सातों क्षेत्रों एवं दिल्ली विधानसभा के चुनाव कराए थे। उन्होंने चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार के तौर पर भी कार्य किया है। उनके कार्यकाल को आज भी शहरवासी याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed