{"_id":"5e1a25a78ebc3e87f0307fb1","slug":"vij-softened-in-cid-case-said-what-cm-is-saying-is-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईडी प्रकरण में नरम पड़े विज, कहा जो सीएम कह रहे हैं वही सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईडी प्रकरण में नरम पड़े विज, कहा जो सीएम कह रहे हैं वही सही
Sun, 12 Jan 2020 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में सीआईडी पर अधिकार को लेकर चल रही खींचतान में आखिरकार गृहमंत्री अनिल विज के तेवर नरम दिख रहे हैं। शनिवार को जारी बयान में विज ने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं, बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। सीएम ही सुप्रीमो हैं, वे कोई भी विभाग अपने पास रख सकते हैं।
विज्ञापन
कई दिन से सीआईडी पर अधिकार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिल विज आमने-सामने हैं। गृहमंत्री इस मसले पर अपना तर्क देते रहे हैं और सीएम अपनी बात रखते रहे हैं। सीएम भी कह चुके हैं कि सीआईडी विभाग को लेकर जो भी तकनीकी औपचारिकताएं हैं, उसे जल्द पूरा कर हमेशा के लिए इस विवाद को ही खत्म कर दिया जाएगा। इस संदर्भ में शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज ने जारी बयान में कहा कि सूबे के मुखिया मनोहर लाल हैं और सीएम जो कह रहे हैं, वही सही है।
विज्ञापन
नशा कारोबारी छोड़ दें हरियाणा, नहीं तो होगा बुरा अंजाम
विज ने प्रदेश के नशा तस्करों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रदेश छोड़कर चले जाएं। वरना उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और वो खुद इस संबंध में हर महीने बैठक भी ले रहे हैं। विज ने बताया कि अब जल्द प्रदेश में ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स का भी गठन किया जा रहा है। लेकिन तब तक अमिताभ ढिल्लों के अधीनस्थ एक स्पेशल टास्क फोर्स काम करेगी, जो सिर्फ नशे से जुड़े मामलो को ही देखेगी।
विज्ञापन
जिन्ना वाली आजादी चाहिए, तो जाएं पाकिस्तान, खुलवा देंगे बॉर्डर
शनिवार को विज ने ट्वीट कर कहा है कि जिन्हें जिन्ना वाली आजादी चाहिए, उनके लिए बॉर्डर खुलवा देंगे और ऐसे लोग पाकिस्तान चले जाएं, क्योंकि वहां जिन्ना वाली आजादी है। इसमें शोर मचाने की कोई जरूरत नहीं है। विज ने कहा कि छात्रों को छात्र राजनीति तक सीमित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार राहुल व प्रियंका गांधी अपने राजनितिक फायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं और ये लोग देश का माहौल भी खराब करके रखना चाहते हैं।