{"_id":"5d816d5a8ebc3e0172326671","slug":"vij-said-ex-cm-hooda-takes-u-turn-and-targets-selja","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनिल विज बोले- पूर्व सीएम हुड्डा तो पलटूराम हैं, कुमारी सैलजा पर भी साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अनिल विज बोले- पूर्व सीएम हुड्डा तो पलटूराम हैं, कुमारी सैलजा पर भी साधा निशाना
Wed, 18 Sep 2019 09:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Sep 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Anil vij
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पलटूराम हैं। विज ने इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पर भी निशाना साधा है।
विज्ञापन
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा पहले अनुच्छेद 370 को हटाने का समर्थन करते रहे और अब अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करने वाली कुमारी शैलजा के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने की बात कर रहे हैं। इनकी कलाबाजियों से प्रदेश की जनता को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज ने अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इसी अनुच्छेद की वजह से कश्मीर हमारा होकर भी हमारे से अलग सा दिखता था। इस धारा के लगने की वजह से वहां पर हमारे अनेकों सैनिक शहीद हुए और वहां पर अनेकों आतंकवादी गतिविधियां हुईं। सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया और उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म किया। जो कश्मीर की जनता के हित में लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन