फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance presented 1556 page challan against former minister Bharat Bhushan Ashu

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आशु के खिलाफ विजिलेंस ने पेश किया 1556 पन्नों का चालान

Mon, 14 Nov 2022 10:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 10:43 PM IST
सार

सोमवार को पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ठेकेदार तेलू राम और कमीशन एजेंट कृष्ण लाल के खिलाफ डॉ. अजीत अत्री की अदालत में चालान पेश किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री को 22 अगस्त 2022 को प्राथमिकी संख्या चार के तहत गिरफ्तार किया गया था। 16 अगस्त को विजिलेंस की टीम ने तेलू राम को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Vigilance presented 1556 page challan against former minister Bharat Bhushan Ashu
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में नामजद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस ने सोमवार को जिला एंव सत्र न्यायाधीश डॉ. अजीत अत्री की अदालत में 1556 पेज का चालान पेश किया। इसमें 91 पेज का चालान पूर्व मंत्री आशु और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि विजिलेंस की तरफ से तीन महीने के अंदर चालान पेश किया जाना था। 22 अगस्त को विजिलेंस की टीम ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया था। सोमवार को आशु, ठेकेदार तेलू राम और कमीशन एजेंट कृष्ण लाल के खिलाफ डॉ. अजीत अत्री की अदालत में चालान पेश किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री को 22 अगस्त 2022 को प्राथमिकी संख्या 4 के तहत गिरफ्तार किया गया था। 16 अगस्त को विजिलेंस की टीम ने तेलू राम को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


सिंगला समेत कई आरोपी अभी फरार
इस मामले में आरके सिंगला, पूर्व मंत्री का पीए मीनू पंकज मल्होत्रा, इंद्रजीत सिंह इंदी सहित कई आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में विजिलेंस की टीम लगातार छापामारी करने में भी जुटी है। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है और इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके सिंगला, मीनू पंकज मल्होत्रा और इंदी को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई तेज
विजिलेंस की तरफ से पूर्व डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंगला, पूर्व मंत्री के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि आरके सिंगला के तो 24 नवंबर को इश्तेहार निकलेंगे और उसके बाद भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जबकि मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी को भी 19 नवंबर तक पेश होने के लिए कहा गया है। इसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed