{"_id":"638f9b8de542d202af6ec65d","slug":"vigilance-interrogated-mla-barindermeet-singh-pahra-for-eight-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा से आठ घंटे पूछताछ, विजिलेंस दफ्तर पहुंचने पर डीएसपी ने किया सैल्यूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा से आठ घंटे पूछताछ, विजिलेंस दफ्तर पहुंचने पर डीएसपी ने किया सैल्यूट
Wed, 07 Dec 2022 01:18 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Dec 2022 01:18 AM IST
सार
विजिलेंस दफ्तर से बाहर आने पर विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि वह हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। वह जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और क्लीन चिट लेंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस दफ्तर में गुरदासपुर के कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा मंगलवार को पेश हुए। अमृतसर रेंज के एसएसपी वरिंदर सिंह भी विशेष तौर पर गुरदासपुर पहुंचे। सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक करीब आठ घंटे पाहड़ा से पूछताछ चली।
विज्ञापन
विजिलेंस ने कई जायदादों की खरीद संबंधी विधायक से दस्तावेज मांगे। अब सात दिन बाद वह दोबारा विजिलेंस के सामने पेश होंगे। विजिलेंस ने विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, भाई एवं मौजूदा नगर परिषद प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा, पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा एवं चचेरे भाई एवं जगबीर सिंह जग्गी को पूछताछ के लिए बुलाया था। पाहड़ा एवं उनके परिवार की खातों की जांच संबंधी एक पत्र वायरल होने पर यह बात तय थी कि विधायक पाहड़ा विजिलेंस के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
पाहड़ा बोले- हर जांच के लिए हूं तैयार
विजिलेंस दफ्तर से बाहर आने पर विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि वह हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। वह जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे और क्लीन चिट लेंगे।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने नहीं मारा सैल्यूट: एसएसपी वरिंदर सिंह
विजिलेंस विभाग की ओर से तलब किए जाने पर जब विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा दफ्तर पहुंचे तो उस दौरान डीएसपी की ओर से उन्हें सैल्यूट मारा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पर एसएसपी वरिंदर सिंह ने कहा कि विधायक को सैल्यूट करना एक प्रोटोकोल का हिस्सा है। परंतु सैल्यूट डीएसपी की ओर से मारा गया है जो जांच अधिकारी नहीं है, क्योंकि मामले की जांच वह खुद कर रहे हैं।