फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vietnamese Army conducted exercises with Indian Army For the first time

इतिहास में पहली बार: वियतनामी सेना ने भारतीय फौज के साथ किया अभ्यास, चंडीमंदिर में तीन हफ्ते तक चला

Fri, 19 Aug 2022 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिंजौर/नई दिल्ली Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 12:46 AM IST
सार

भारतीय सेना ने कहा, यह पहली बार है कि जब वियतनाम पीपुल्स आर्मी किसी विदेशी सेना के साथ प्रशिक्षण अभ्यास कर रही है। वियतनाम आसियान में एक महत्वपूर्ण देश है और उसका दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ विवाद है। 

विज्ञापन
Vietnamese Army conducted exercises with Indian Army For the first time
अभ्यास करते जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत और वियतनाम की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा और सुरक्षा संबंधों के तहत चंडीमंदिर में लगभग तीन सप्ताह का सैन्य अभ्यास किया। दोनों सेनाओं के ‘विनबैक्स 2022’ अभ्यास की शुरुआत एक अगस्त को हुई थी। अंतिम दिन गुरुवार को वियतनामी सेना के जवानों ने 16वें अभियंता सेतु दल की अगुवाई में पिंजौर स्थित कौशल्या डैम पर अभ्यास किया। 

विज्ञापन


यह अभ्यास वियतनाम भारत के बीच द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास का एक प्रमुख हिस्सा था। इसमें जन सहायता से जुडे़ विभिन्न अभियानों का प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास में प्रमुख रूप से भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं जल सेना के अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों ने हिस्सा लिया। इन विभागों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय आपदा राहत बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, जिला अधिकारी के अधिकार में आने वाले विभिन्न विभाग जैसे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पुलिस विभाग से पुलिस कमिश्नर पंचकूला डॉ. हनीफ कुरैशी, डिप्टी पुलिस कमिश्नर पंचकूला सुरेंद्र पाल सिंह, स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन पंचकूला डॉ. मुक्ता कुमार, दमकल केंद्र, खोज राहत और आपदा प्राधिकरण, मौसम विभाग एवं सिंचाई विभाग ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


दोनों सेनाओं के इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सेना की इंजीनियरिंग और चिकित्सा टीमों की तैनाती करना है। वियतनाम ने पहली बार दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में एक दल की तैनाती की है जबकि भारत काफी समय से इस अभियान का हिस्सा रहा है। भारत और वियतनाम साझे हितों की रक्षा के लिए पिछले कुछ वर्षों में अपने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ा रहे हैं। भारतीय सेना ने कहा, यह पहली बार है कि जब वियतनाम पीपुल्स आर्मी किसी विदेशी सेना के साथ प्रशिक्षण अभ्यास कर रही है। वियतनाम आसियान में एक महत्वपूर्ण देश है और उसका दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन के साथ विवाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed