{"_id":"0f6e5383a8c4c2db1afc40a41feec940","slug":"video-release-of-teri-ha-main-teri-mahia","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरमनदीप के इस हिट गीत का वीडियो रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरमनदीप के इस हिट गीत का वीडियो रिलीज
अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 08 Jan 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक सुरमनदीप सिंह के नए गीत ‘तेरी हां मैं तेरी माहिया’ का वीडियो मंगलवार को प्रेस क्लब एसएस नगर में रिलीज किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर संगीतकार गुरविंदर बच्चन, राणू, एम जौली, गुरचेत फतेहवालिया, आलोक राज, अवतार सिंह सरपंच तथा बब्बू मोहाली आदि हाजिर थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरमनदीप सिंह ने बताया कि इस गीत का लेखक, संगीतकार तथा गायक वह खुद हैं।
गायकी का शौक 6 वर्ष की उम्र से ही लग गया था। क्योंकि उनके पिता एक प्रसिद्ध गायक थे। लेकिन सन् 1985 में उनके पूरे परिवार का एक बस हादसे में निधन हो गया था।
विज्ञापन
पूरी बस में सिर्फ मैं ही बचा था। इसी दौरान उसे शिमला के एक जज ने अपने घर में रखा तथा उसका पालन पोषण किया। इसके बाद मुझे मेरे अंकल मेरे पास ले आए।
सुरमनदीप सिंह ने बताया कि उसका यह सूफीयाना गीत यू-टयूब पर चल रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गाने की वीडियो भी उन्होंने खुद तैयार की है।
विज्ञापन