फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of prisoner goes viral on social media

वीडियो में कैदी का आरोप- अधिकारी देते हैं फोन, बदले में 5 से 20 हजार तक की करते वसूली

Sat, 25 Jan 2020 12:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Video of prisoner goes viral on social media
फरीदकोट जेल से सोशल मीडिया पर लाइव कैदी विशाल शर्मा।

केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद एक नशा तस्कर ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जेल में कैदियों और हवालातियों के सरेआम मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के पीछे जेल के अधिकारियों की मिलीभगत होने के गंभीर आरोप लगाए है। कैदी ने दावा किया है कि उससे जेल में पिछले लंबे समय से धमकियां देकर और मारपीट करके चौथ वसूली जा रही है। 

विज्ञापन


उसने बताया कि जेल अधिकारी ही फोन उपलब्ध करवाते है। इसके लिए वे 5 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक वसूली कर रहे हैं। उसने कहा कि जिस फोन से वह लाइव हो रहा है, यह फोन भी उसे एक जेल अधिकारी ने 25 हजार रुपये में दिया था। बात मोबाइल फोन तक ही सीमित नहीं है, जेल में पैसे लेकर हेडफोन, चार्जर के साथ- साथ हर तरह का नशा भी आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, पिछले दो सालों के दौरान ही शहर की जेल से लाइव होने की यह चौथी घटना है और अभी तक किसी भी मामले में जेल के किसी भी कर्मचारी और अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई है। पिछली घटनाओं की तरह जेल प्रशासन भी इस घटना की भी उच्च स्तरीय जांच करवाने की जगह उसे ठंडे बस्ते में डालने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फरीदकोट जेल में अक्सर ही कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन बरामद होते रहते है और ये मोबाइल किस तरीके से उनके पास पहुंचते है, उसका ना तो जेल प्रशासन के पास कोई ठोस जबाव है और ना ही जिला पुलिस जांच करने का प्रयास करती है। सभी मामलों में महज कैदियों पर भी केस दर्ज करके खानापूर्ति कर दी जाती है।

हाल ही में मानसा से संबंधित एक नशा तस्कर विशाल शर्मा ने मोबाइल फोन के माध्यम से सोशल मीडिया पर लाइव होकर जेल में कैदियों के मोबाइल फोन प्रयोग करने के पीछे की कहानी बयां कर रहे हैं। जेल से कैदी विशाल के लाइव होने का मामला कोई पहला नहीं है। इससे पहले भी यहां बंद एक गैंगस्टर ने फेसबुक पर लाइव होकर पंजाब सरकार को सलाह दी थी। वहीं एक कैदी ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कुछ समय पहले एक गैंगस्टर ने जेल में अपना जन्मदिन मनाकर उसका वीडियो और फोटो को भी फेसबुक पर अपलोड किया था।  

जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाना ने कहा कि कैदी विशाल शर्मा से 20 जनवरी को ही जेल प्रशासन ने दो मोबाइल फोन बरामद किए थे और उस समय आरोपी ने जेल अधिकारियों के साथ दुर्रव्यवहार भी किया था। उसके जेल से सोशल मीडिया पर लाइव होने की बात सामने आने पर उसे दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। एसपी सेवा सिंह मल्ली ने कहा कि जेल में कैदियों और हवालातियों से फोन पकड़े जाने पर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, यदि किसी जेल अधिकारी या कर्मी की भूमिका सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed