{"_id":"64f306ed6056aef2c6018cb6","slug":"video-of-girl-selling-drug-on-an-electronic-kanda-in-kapurthala-gone-viral-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम नशा: पंजाब में इलेक्ट्रानिक कंडे पर नशा बेचती युवती का वीडियो वायरल, पुलिस ने भाई को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम नशा: पंजाब में इलेक्ट्रानिक कंडे पर नशा बेचती युवती का वीडियो वायरल, पुलिस ने भाई को किया काबू
Sat, 02 Sep 2023 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर/कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुभानपुर/कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:35 PM IST
सार
डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण के अनुसार थाना सुभानपुर के एसआई बलजीत सिंह बादशाहपुर के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने एक वायरल वीडियो भेजी, जिसमें एक लड़की इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाते हुए दिख रही थी।
विज्ञापन
नशे की पुड़िया बनाती लड़की
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में लड़की की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाकर बेचने का वीडियो वायरल हो गया था। थाना सुभानपुर पुलिस ने लड़की की पहचान कर उसके भाई तथा मां पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण ने लड़की के भाई को काबू करने की पुष्टि की और बताया कि आरोपी से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी मां-बेटी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पंजाब का नया दर्द: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में लुट रही जवानी, विदेश जाने की चाह में... न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम
डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण के अनुसार थाना सुभानपुर के एसआई बलजीत सिंह बादशाहपुर के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने एक वायरल वीडियो भेजी, जिसमें एक लड़की इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाते हुए दिख रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर लड़की की पहचान हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद लड़की आशा रानी, उसके भाई गुरजंट सिंह जंट और मां राज कौर के खिलाफ थाना सुभानपुर में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी करते हुए आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा (PB-10AD-1727) बरामद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, क्योंकि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।