फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of gangster Lawrence Bishnoi going viral

लॉरेंस बिश्नोई का नया वीडियो: पाकिस्तान के डॉन को दी ईद की बधाई, गुजरात की जेल में है कैद, एजेंसियां अलर्ट

Tue, 18 Jun 2024 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 03:49 PM IST
सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है। उस पर हत्या समेत कई केस चल रहे हैं। वह सलमान खान को मारने की धमकी देकर सुर्खियों में आया था।

विज्ञापन
Video of gangster Lawrence Bishnoi going viral
लॉरेंस बिश्नोई का नया वीडियो वायरल। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धृ मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी को ईद की बधाई देता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं, क्योंकि लॉरेंस इस समय गुजरात की सबसे सुरक्षित साबरमती जेल में बंद है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


17 जून को ईद थी। इस वजह से माना जा रहा है कि ये 17 जून का ही वीडियो है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। 17 सेकंड का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस को पिछले साल बठिंडा जेल से साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। इस वीडियो कॉल में लॉरेंस भट्टी को ईद मुबारक कह रहा है। जवाब में भट्टी कह रहा है कि आज नहीं है। दुबई वगैरह में आज हो गई है। पाकिस्तान में कल होगी। इस पर लॉरेंस ने पूछा कि पाकिस्तान में आज नहीं है। इस पर भट्टी ने जवाब दिया कि नहीं। दूसरे देशों में आज हो गई है, लेकिन पाकिस्तान में कल होगी। इस पर लॉरेंस ने कहा कि कल फोन करके बधाई दूंगा। सूत्रों के अनुसार वीडियो कॉल सिग्नल ऐप से किया गया है। इससे कॉलिंग ट्रेस करना आसान नहीं होता। 

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बिश्नोई के वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि जेल से ही लॉरेंस पाकिस्तान के गैंगस्टर को बधाई दे रहा है। इससे पहले पंजाब जेल में उसके लाइव इंटरव्यू देने का मामला सामने आया था। मजीठया ने कहा कि तब मामले को लेकर सीएम मान ने एक एसआईटी गठित की थी, लेकिन अब तक उसमें कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभिनेता सलमान खान को बिश्नोई की गैंग सरेआम धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि जेल से ही इस तरह की गतिविधियां बड़े सवाल खड़ी करती हैं। इससे पता चलता है कि आम लोग कितने असुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed