{"_id":"67008810c45a84996d028724","slug":"vidarbha-defeated-chandigarh-by-seven-wickets-chandigarh-news-c-16-pkl1043-532880-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विदर्भ ने चंडीगढ़ को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विदर्भ ने चंडीगढ़ को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोहतक में खेले जा रहे महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 63 रन ही बना सकी। इसमें टीम की कप्तान गुलनाज ग्रेवाल ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। टीम के नौ बल्लेबाज ऐसे रहे, जो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
विदर्भ की तरफ से त्रुपति लोधे ने छह रन देकर तीन विकेट और यशश्री मोहन ने 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाब में विदर्भ की तरफ से अक्षरा ने दो चौके की मदद से नाबाद 26 रन और रिद्धिमा के 14 और रिया के 18 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत टीम ने 14.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंडीगढ़ की तरफ से राखी व तरूनिका ने 1-1 विकेट चटकाए।