{"_id":"c3cac3b1704223c42b811d572914dad4","slug":"victim-girls-did-not-come-back-to-bal-niketan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित तीनों लड़कियां नहीं लौटी बाल निकेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित तीनों लड़कियां नहीं लौटी बाल निकेतन
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 May 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल निकेतन सेक्टर-15 में सुपरवाइजर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तीनों लड़कियां छुट्टी के बाद वापस नहीं लौटी और न ही बाल निकेतन प्रबंधन ने उनके कोई संपर्क किया है।
विज्ञापन
इन लड़कियों के बारे में पूछने पर बाल निकेतन की आरएम (रेजिडेंट्स मैनेजर) ने बताया उन्होंने जब से यहां का चार्ज संभाला हैं, तब से वे लड़कियां नहीं दिखाई दी हैं। तीनों लड़कियां अपने-अपने घर गई थीं, जो अभी तक नहीं लौटी।
विज्ञापन
बेशक ये लड़कियां बाल निकेतन नहीं आ रही हैं, लेकिन बाल निकेतन से महज कुछ कदम दूर अपने स्कूल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में रोजाना पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 21 अप्रैल को तीनों लड़कियों ने बाल निकेतन के सुपरवाइजर मनीष कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी मनीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लड़कियों के परिजन उन्हें अपने साथ ले गए थे।
कई पुराने बच्चे भी नहीं लौटे
घटना के प्रशासन ने हरकत में आते हुए बाल निकेतन से प्राइवेट संस्था से लेकर 26 अप्रैल को समाज कल्याण विभाग के हैंडओवर कर दिया था। आरएम से बातचीत करने के बाद यह बात सामने आई कि बाल निकेतन में उन लड़कियाें के अलावा कई पुराने बच्चे वापस नहीं लौटे हैं। इसके अलावा यहां कई नए बच्चे भी आ रहे हैं, लेकिन कुछ अभी तक तय तारीख के बाद भी लौटे नहीं है।
अटेंडेंट मंजीत कौर भी गायब
बाल निकेतन में अटेंडेंट मंजीत कौर 25 अप्रैल से गायब हैं। उन्होंने अभी तक अपना चार्ज भी किसी को नहीं सौंपा है। अब स्नेहालय से केवल एक वार्डन आती है। अटेंडेंट मंजीत ने अपना रूम भी नहीं खाली किया है। मंजीत का पति भी उसके साथ-साथ यहां से गायब है।
समाज कल्याण ने दी हिदायत
मामले के बाद अब समाज कल्याण विभाग ने खास हिदायत दी है कि इन लड़कियां या अन्य बाल निकेतन की छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले कोई बात नहीं की जाएगी।
लड़कियों के लिए शुरू की योग क्लास
यौन शोषण मामले के सामने आने के बाद यहां की लड़कियों काफी शांत गई थीं। उनको सामान्य जिंदगी और नई आशाएं देने के लिए समाज कल्याण विभाग ने कई बदलाव करने शुरू कर दिए है।
आरएम ने बताया कि अब लड़कियों के लिए रोजाना सुबह साढे़ छह बजे योग क्लास शुरू की गई है, ताकि लड़कियां फिट फील करें और उनकी जिंदगी बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि इस क्लास में लड़कियां काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।