फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vicious thugs cheated three people of four and a half lakhs

शातिर ठगों ने झांसा देकर तीन लोगों से की सवा चार लाख की धोखाधड़ी

Sun, 22 May 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vicious thugs cheated three people of four and a half lakhs
चंडीगढ़। शहर में चार लोगों से सवा चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ितों को झांसा दिया और ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। सभी मामलों में साइबर सेल जांच कर रही है। शहर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केस-1
ठग ने अकाउंट से उड़ाए 2 लाख 40 हजार रुपये
सेक्टर-47 निवासी धर्मेंद्र कुमार पाठक ने बताया उन्हें 11 अप्रैल को एक कोरियर सर्विस की ओर से फोन आया। उन्होंने कहा कि आपका बैंक की ओर से पार्सल आया है। इसमें आपका क्रेडिट कार्ड है, लेकिन क्रेडिट कार्ड का पिन कोड मैच न होने कारण वह पार्सल को वापस भेज रहे हैं। इसके बाद धर्मेंद्र ने गूगल सर्च इंजन पर कोरियर सर्विस के कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। धर्मेंद्र ने उस नंबर पर कॉल की। उसने पीड़ित को कहा कि आपका पार्सल डायरेक्ट आपके घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको सर्विस चार्ज के पांच रुपये ट्रांसफर करने होंगे। पेमेंट करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा है, उस लिंक को ओपन कर पांच रुपये ट्रांसफर कर दे। पीड़ित ने उस लिंक को ओपन कर पांच रुपये ट्रांसफर कर दिए। तभी उनकी पत्नी के खाते से एक लाख 46 हजार रुपये कट गए। तीन बार में खाते से 90 हजार, 3999 और 1001 रुपये खाते से निकाले गए। इसके बाद फिर उनकी पत्नी के खाते से 50 हजार और एक हजार रुपये कट गए। यह खाता पति और पत्नी का लिंक अकाउंट था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए मामला साइबर सेल भेज दिया।
विज्ञापन

केस-2
इंस्टाग्राम पर रोजाना पांच हजार रुपये कमाने का झांसा देकर ठगे 42 हजार
सेक्टर-39 निवासी आंचल जैन ने पुलिस को बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखी। उसमे लिखा था कि घर बैठे 4 से 5 हजार रुपये कैसे कमा सकते हैं। आंचल ने पोस्ट डालने वाले को मैसेज कर पूछा कि कैसे पैसे कमा सकते हैं। उसने कहा कि विज्ञापन कंपनी है। आपको प्रोडक्ट आईडी मेघा की एडवरटाइजिंग करनी है। आरोपी ने कहा हमारे साथ जुड़ने के लिए 1999 रुपये देने होंगे। पीड़ित ने 1999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर आरोपी ने कहा काम शुरू करने के लिए अब 2999 रुपये पे करने होंगे। पीड़िता ने कहा कि पहले तो ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। आरोपी ने कहा कि चिंता मत करें आपको एक घंटे में पैसे वापस कर देंगे। काम करने के लिए यही प्रकिया है। आंचल ने 2999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने कहा कि 4999 रुपये आपकी इन्वेस्टमेंट है। इसके बाद आरोपी ने कहा हम अब आपको सर्वर वेबसाइट का सिस्टम देंगे। इसके लिए 20 हजार 999 रुपये देने होंगे। यह पेेमेंट करने के बाद आरोपी ने आठ हजार रुपये कमाने का झांसा दिया। आंचल आरोपी से रोजाना बहस करने के बाद पैसे दे देती थी। पीड़िता ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने फिर कहा कि यह आपकी इन्वेस्टमेंट है। आरोपी ने कहा अब हम आपको सर्वर पर आईडी बनाकर दे देंगे। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को सर्वर पर एक आईडी बनाकर उस पर 24 हजार रुपये दिखाए। आरोपी ने कहा 16 हजार रुपये जीएसटी पे कर दिया। आरोपी ने कहा आपको 32 हजार रुपये लेने के लिए जीएसटी में कटे हुए 16 हजार 500 रुपये देने होंगे। पैसे वापस करने का झांसा देकर ठग ने पीड़िता का घर का पता और मोबाइल नंबर लिया। आंचल ने 16 हजार 500 रुपये भी दे दिए। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने मैसेज और कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आंचल ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए मामला साइबर सेल को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
क्रेडिट कार्ड अपडेट करवाने का झांसा देकर एक लाख उड़ाये
सेक्टर- 39 निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 11 अप्रैल को उसे क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए उसे एक कॉल आई। आरोपी ने इसके लिए आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। सुखबीर अंकुर मित्तर के साथ मुंशी का काम करता है। कार्ड को सुखबीर ऑपरेट करता था। जैसे ही उसने लिंक में जानकारी भरी तो अशोक मित्तल के खाते से दो बारी में एक लाख रुपये कट गए। दोनों में 50-50 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed