किसी के कहने पर एप न करें डाउनलोड, लग सकता है लाखों का चूना, ट्रैफिक मार्शल भी हुआ शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर शातिर ठग ने चंडीगढ़ ट्रैफिक मार्शल विजय कुमार के बैंक खाते से 56 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने इस दौरान विजय को क्विक सपोर्ट नामक एक एप डाउनलोड करवाया और फिर एप में अलाउ का बटन क्लिक कराया। इसके बाद झांसे में लेकर डेबिट कार्ड की सभी जानकारियां एप में डलवाकर उनके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन कर कुल 56 हजार रुपये उड़ा लिए।
इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है। साइबर सेल को दी शिकायत में धनास निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रैफिक मार्शल हैं। शनिवार को उनके मोबाइल पर पेटीएम केवाईसी को अपडेट कराने का मैसेज आया था।
इस दौरान मैसेज पर दिए नंबर से संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने उनको पहले क्विक सपोर्ट नामक एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाया और फिर एप में अलाउ का बटन क्लिक कराया। इसके बाद झांसे में लेकर डेबिट कार्ड की सभी जानकारियां एप में डलवाकर उनके खाते से एक बार में 50 हजार और फिर 6 हजार रुपये निकाल लिए गए।
ठगी का उस वक्त एहसास हुआ जब शातिर व्यक्ति दूसरे बैंक के कार्ड का नंबर मांगने लगा। इसके बाद मामले की सूचना साइबर सेल को दी गई। शिकायतकर्ता विजय कुमार ने बताया कि आरोपी के मोबाइल पर लगातार रिंग जा रही है। वह फोन पर बात भी कर रहा है, ऐसे में पुलिस चाहे तो उसके रुपये वापस आ सकते हैं।
ऐसे बचें ठगी से
आपके मोबाइल पर पेटीएम केवाईसी से जुड़ा कोई भी मैसेज आए तो उस पर क्लिक न करें या दिए गए नंबर पर कॉल न करें। पेटीएम केवाईसी करवाने या इसे अपडेट कराने का कॉल आए तो बात न करें। आप खुद पेटीएम के कस्टमर केयर पर कॉल कर पुष्टि करें। किसी के कहने पर कोई भी अंजान एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड न करें या किसी भी अंजान एप में अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल न डालें।