फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vicious arrested for withdrawing one lakh 26 thousand rupees from medical officer's account

मेडिकल ऑफिसर के खाते से एक लाख 26 हजार रुपये निकालने वाले शातिर गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vicious arrested for withdrawing one lakh 26 thousand rupees from medical officer's account
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित एक क्लब से मेडिकल ऑफिसर युवती का बैग चोरी कर डेबिट कार्ड से 1 लाख 26 हजार रुपये निकलवाने वाले दोनों आरोपियों को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गोहरनी गांव निवासी संदीप (26) और सचिन बैनिवाल (24) के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी रश्मि शर्मा यादव के नेतृत्व में निरीक्षक हरिओम शर्मा ने ट्रांजेक्शन डिटेल्स खंगाली तो पता चला 18 और 19 मार्च को डेबिट कार्ड से एक लाख 26 हजार रुपये निकाले गए हैं। यह रुपये सचिन और संदीप के बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद पुलिस मोबाइल की लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने मोहाली से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी किराए पर रहते थे।
विज्ञापन

क्लब में पार्टी करने आए थे आरोपी, सिम निकालकर की ट्रांजेक्शन
निरीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि सचिन और संदीप उस रात सेक्टर-26 कल्चर क्लब में पार्टी करने आए थे। आरोपियों ने शराब के नशे में युवती का बैग चोरी कर लिया। बैग में डेबिट कार्ड और मोबाइल मिला। आरोपी मोबाइल का लॉक खोल नहीं पाए। ट्रांजेक्शन करने पर ओटीपी नंबर बिना लॉक के नहीं भरा जा सकता था। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से सिम निकाला और दूसरे मोबाइल में डालकर यूपीआई आईडी बनाई। इसके बाद कार्ड का नंबर भरकर ओटीपी डालकर आरोपियों ने अपने खातों में एक लाख 26 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
17 मार्च को दोस्त के साथ पार्टी करने आई थी पीड़िता
रेवाड़ी निवासी उमा यादव ने बताया कि वह रेवाड़ी के एक सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर है। 14 मार्च को पंचकूला वह अपनी ट्रेनिंग के लिए आई थी। वह पंचकूला सेक्टर-6 स्थित एक हॉस्टल में रुकी थी। 17 मार्च को वह अपनी दोस्त के साथ सेक्टर-26 स्थित क्लब में पार्टी करने आई थी। रात करीब 12 बजे वह क्लब से बाहर आई तो देखा उसका पर्स गायब है। 19 मार्च को उनके पिता ने रेवाड़ी में बैंक खाते की स्टेटमेंट चेक की तो 18 व 19 मार्च को डेबिट कार्ड से एक लाख 26 हजार रुपये निकाले गए थे। साइबर सेल ने जांच में देखा कि आरोपियों ने दिल्ली के आसपास ट्रांजेक्शन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed