फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Very Soon Rahul Will Meet to Shivraj Patil

अब राहुल गांधी सुनेंगे चंडीगढ़ वालों की समस्याएं

Sun, 19 Jan 2014 02:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
Very Soon Rahul Will Meet to Shivraj Patil

सिटी ब्यूटीफुल की समस्याओं को अब राहुल गांधी समाधान कराएंगे। राहुल गांधी दो दिनों के अंदर चंडीगढ़ की समस्याओं के समाधान के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल से बात करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताई। लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ से एक व्यक्ति को समय मिला था। इसमें रामपाल शर्मा ने बात रखी।

उसके बाद राहुल गांधी मीटिंग से जाने लगे उस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे भी कुछ कहना है। इतने में राहुल गांधी रुक गए और उन्होंने उनकी बात सुनी।

लक्की ने राहुल गांधी से कहा कि चंडीगढ़ में कई गंभीर समस्या है जो इस बार समाधान नहीं हुआ तो पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी करेगी।

इसमें लाल डोरा का विस्तार, कर्मचारी का केंद्रीय वेतनमान, अनुकंपा के आधार पर आश्रितों को सरकारी नौकरी देना, हाउसिंग बोर्ड के मकानों में रहने वाले लोगों ने जरूरत के अनुसार किए बदलाव को नियमित किए जाएं।
विज्ञापन


यह बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि वे एक दो दिनों में वे प्रशासक से बात कर समस्या का समाधान कराएंगे। लक्की के बात करने के बाद सांसद पवन कुमार बंसल ने समस्याओं को समाधान कराने के लिए एक ज्ञापन राहुल गांधी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट भी चाहिए जी
लक्की ने राहुल गांधी से एआईसीसी की बैठक में स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की भी मांग कर दी और कहा कि बंसल के नेतृत्व में चंडीगढ़ में पार्टी की लोकसभा की जीत निश्चित है। इस पर राहुल गांधी ने कहा यह बहुत की खुशी की बात है।


बैठक में सांसद पवन कुमार बंसल, अध्यक्ष बीबी बहल, जिला अध्यक्षों में पूनम शर्मा देवेंद्र लोवाणा, मीनाक्षी चौधरी, अनु चतरथ, मनिंदर सिंह, राहुल गुप्ता, अच्छे लाल गौड़ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed