{"_id":"60c1b0fa5e24610aae375fcf","slug":"very-less-patients-are-now-admitted-in-mini-covid-care-centers-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे संकेत : चंडीगढ़ के ज्यादातर मिनी कोविड केयर सेंटर में 10 से कम मरीज, एक सेंटर पूरी तरह से खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे संकेत : चंडीगढ़ के ज्यादातर मिनी कोविड केयर सेंटर में 10 से कम मरीज, एक सेंटर पूरी तरह से खाली
Thu, 10 Jun 2021 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:59 AM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर-8 और 34 के कोविड केयर सेंटर को पोस्ट कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। जिससे वहां कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को रखा जा सके।
विज्ञापन
मिनी कोविड सेंटर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में कोरोना के केस कम होने का असर मिनी कोविड केयर सेंटर में भी दिखने लगा है। शहर का एक कोविड सेंटर पूरी तरह से खाली है जबकि अधिकतर में 10 से भी कम मरीज भर्ती हैं। इससे प्रशासन के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
शहर में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, ऑक्सीजन की भारी कमी और बेड की उपलब्धता नहीं होने के बाद प्रशासन ने शहरवासियों ने आग्रह किया था कि वह आगे आएं और उनकी मदद करें। प्रशासन के एक आग्रह पर शहर की कई संस्थाएं, उद्योगपति व अन्य लोग सामने आए और उन्होंने अपने स्तर पर अस्थायी अस्पताल बनाने की बात कही। प्रशासन ने सभी को जगह मुहैया कराई। इसके बाद इन सभी संस्थाओं व उद्योगपतियों ने बेड, ऑक्सीजन, स्वास्थ्यकर्मी, खाने-पीने आदि की व्यवस्था खुद की।
विज्ञापन
सबसे पहले बाल भवन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने 50 बेड का अस्पताल शुरू किया। इसके बाद भारत विकास परिषद और कंपीटेंट फाउंडेशन ने सेक्टर-24 के इंदिरा हॉलीडे होम में 47 बेड का सेंटर शुरू किया। इन्हें मिलाकर अगले कुछ दिनों में शहर में सात सेंटर हो गए। आलम ये रहा कि पहले दो सेंटरों के खुलने के 24 घंटे के अंदर ही आधे से ज्यादा बेड फुल हो गए। दो-तीन दिनों में सभी बेड पर मरीज भर्ती हो गए, लेकिन अब स्थिति बेहतर हुई है। सेक्टर-24 के इंदिरा हॉलीडे होम में सभी बेड खाली हैं। एक भी मरीज भर्ती नहीं है। वर्तमान में सिर्फ बाल भवन में 32 मरीज भर्ती हैं, बाकी जगह 10 के करीब मरीज ही हैं।
विज्ञापन
कुछ मिनी कोविड केयर सेंटर को पोस्ट कोविड सेंटर बनाने की तैयारी
यूटी प्रशासन कुछ मिनी कोविड केयर सेंटर को पोस्ट कोविड सेंटर बनाना चाहता है। इंचार्ज यशपाल गर्ग का कहना है कि शहर में बहुत से ऐसे लोग हैं जो कोरोना को मात देने के बाद ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं होने की वजह से घर पर उनकी अच्छे से देखभाल नहीं हो पाती है। इसलिए ऐसे लोगों को कुछ दिन पोस्ट कोविड केयर सेंटर में रखना चाहिए। इसलिए सुझाव दिया गया है कि शहर में जो मिनी कोविड केयर सेंटर है, उनमें से कुछ को पोस्ट कोविड सेंटर के रूप में तब्दील किया जाए। जानकारी के अनुसार प्रशासन सेक्टर-8 और 34 से सेंटर को पोस्ट कोविड सेंटर बनाने पर विचार कर रहा है। प्रशासन के अधिकारियों ने संचालकों से बात की है। लगभग सभी इस व्यवस्था के लिए तैयार भी हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा इस बारे में अगला फैसला कब लिया जाता है।
यह है सेंटरों की स्थिति
स्थान कुल बेड मरीज भर्ती
वर्किंग वुमन हॉस्टल, सेक्टर-23 50 32
इंदिरा हॉलीडे होम, सेक्टर-24 47 00
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-34 50 7
श्री अरबिंदो स्कूल, सेक्टर-27 25 6
कम्यूनिटी सेंटर, सेक्टर-47 20 6
जीएमएसएसएस, सेक्टर-8 50 11
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-43 50 11
ये अच्छे संकेत हैं कि मिनी कोविड केयर सेंटर से लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। ज्यादातर सेंटरों में अब 10 के आसपास ही मरीज भर्ती हैं। 30 जून तक सेंटर चलाने की इजाजत दी गई है। आगे सेंटर के भविष्य पर फैसला लेने के लिए चर्चा चल रही है। - यशपाल गर्ग, इंचार्ज, मिनी कोविड केयर सेंटर