{"_id":"1015416c25ec679391e3cd3d84e4ce41","slug":"very-hot-day-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में रहा सबसे हॉट दिन, पारा 43 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में रहा सबसे हॉट दिन, पारा 43 के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गरम दिन रहा। शनिवार को अधिकतम पारा 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले करीब चार डिग्री तापमान ज्यादा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि वीरवार को दिन का तापमान 41 डिग्री था। अचानक से चार डिग्री पारा बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में कई सड़कों पर सन्नाटा छा गया। हवाओं में भी काफी गरमाहट थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि 36 घंटे में हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। धूल भरी आंधी और करीब 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हालांकि, बारिश व आंधी के बाद भी तापमान में फिलहाल कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सोमवार से फिर तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद छह जून तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।