{"_id":"5dfe8e568ebc3e878f25c017","slug":"verification-program-of-voter-lists-will-start-from-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 30 से शुरू होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 30 से शुरू होगा मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम
Sun, 22 Dec 2019 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Dec 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
Voter List
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश में फोटो मतदाता सूची के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 जनवरी को आहर्रता तिथि मानकर शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर से शुरू होगा और इसका अंतिम प्रकाशन आगामी 2 मार्च को होगा।
इस दौरान इस कार्य में कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण और नियुक्ति पर रोक होगी और रिक्तियों को भरने के लिए पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी।
इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी बोर्डों और निगमों के प्रबन्ध निदेशकों व मुख्य प्रशासकों के साथ-साथ सभी जिला उपायुक्तों एवं जिला चुनाव अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
पत्र के अनुसार 30 दिसंबर से लेकर फोटो मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के समाप्त होने तक इस कार्य में लगे किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के स्थानांतरण पर रोक होगी। पत्र में यह भी कहा गया है कि इन निर्देशों का दृढ़ता से पालन किया जाए।