{"_id":"64880655ddb64a92de01aa56","slug":"verbal-spat-between-punjab-governor-banwarilal-purohit-and-cm-bhagwant-mann-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab CM Vs Governor: राज्यपाल बोले-पंजाब में मेरी सरकार, सीएम उस हिसाब से करें बर्ताव... मान का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab CM Vs Governor: राज्यपाल बोले-पंजाब में मेरी सरकार, सीएम उस हिसाब से करें बर्ताव... मान का पलटवार
Tue, 13 Jun 2023 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:35 AM IST
सार
राज्यपाल ने कहा- ‘आप रिकॉर्ड पेश करो, अगर मैंने कभी अपनी सरकार के खिलाफ कुछ बोला हो। मैं एक बार नहीं, 50 बार बोलता हूं कि पंजाब में मेरी सरकार है।’ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने विधानसभा का जो विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया है, उसकी मंजूरी भी वही (राज्यपाल) देंगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रविवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की महारैली के दौरान पंजाब के राज्यपाल पर टिप्पणी के बाद दोनों के बीच जुबानी जंग फिर से शुरू हो गई है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पंजाब में मेरी सरकार है, क्योंकि सारे आदेश मेरे हस्ताक्षर के साथ ही निकलते हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री को भी इस हिसाब से बर्ताव करना चाहिए। मुझे छोटी-छोटी बात याद रहती है, किसी को कोई गलतफहमी नरहे।’
मुख्यमंत्री मान ने रविवार को दिल्ली में अपने भाषण में वह वाकया याद दिलाया था, जिसमें विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल से अभिभाषण पढ़ते समय ‘माई गवर्नमेंट’ कहलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की चुनौती दे डाली थी। इसके साथ ही राज्यपाल की ओर से बजट सत्र बुलाने की अनुमति न देने और राज्य सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाकर यह अनुमति हासिल करने का मुद्दा भी उठाया था। राज्यपाल पुरोहित ने कहा- ‘मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहिए कि जब राज्यपाल मेरी सरकार कह रहे हैं, तो राज्य का मुख्यमंत्री उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। मुख्यमंत्री मान ने मेरे 10 पत्रों में से किसी का जवाब नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है कि मुख्यमंत्री प्रत्येक पत्र का जवाब दें, लेकिन मान सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी नहीं मान रहे।’
यह भी पढ़ें: Punjab: कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के खिलाफ यौन शोषण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत
विज्ञापन
राज्यपाल ने जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान इस प्रकरण में दोषी हैं, तो राज्यपाल ने कहा- ‘आप रिकॉर्ड पेश करो, अगर मैंने कभी अपनी सरकार के खिलाफ कुछ बोला हो। मैं एक बार नहीं, 50 बार बोलता हूं कि पंजाब में मेरी सरकार है।’ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने विधानसभा का जो विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया है, उसकी मंजूरी भी वही (राज्यपाल) देंगे।
राज्यपाल साहब मैं तथ्यों के बिना नहीं बोलताः मान
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की मुख्यमंत्री भगवंत मान की टिप्पणियों पर सोमवार को दिए बयान के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री मान ने भी उन्हें जवाब दिया। मुख्यमंत्री मान ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, जिसमें पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल द्वारा अभिभाषण पढ़ते समय की घटना रिकार्ड है। मुख्यमंत्री ने लिखा- माननीय राज्यपाल साहब जी, आपकी मांग के अनुसार लीजिए वीडियो सबूत... पहले आपने माई गवर्नमेंट कहा फिर विरोधी पक्ष के कहने पर आप सिर्फ गवर्नमेंट कहने लगे.... जब मैंने आपको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में बताया कि जो लिखा है वही बोलना होगा तो आप मुझे सही ठहराते हुए माई गवर्नमेंट कहने लगे... राज्यपाल साहब मैं तथ्यों के बिना नहीं बोलता....
पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पीएम व एचएम को पत्र लिखेंगे
राज्यपाल ने कहा कि पंजाब में सीमापार से बड़ी संख्या में ड्रोन की घुसपैठ पाकिस्तान की सेना और भारत विरोधी लोगों की मदद से बिना संभव नहीं है। उन्होंने माना कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा ड्रोनों को गिराने की गिनती भी बढ़ी है, लेकिन पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए, जिसके लिए वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को जल्दी ही पत्र लिखेंगे। सीमावर्ती गांव के दौरे के सवाल पर पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि उनके दौरे से एक बात बहुत अच्छी हुई है कि सभी एजेंसियों में समन्वय बेहतर हो गया है। तीन महीने बाद वह फिर पंजाब के सीमावर्ती गांव का दौरा करेंगे।
सरकार क्या-क्या कर रही, सब जमा कर रहा हूं
पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के अश्लील वीडियो मामले पर एक्शन में देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि सरकार क्या-क्या कर रही हैं। वह सब कुछ जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ऐसे 15-20 मामले हो जाएंगे, उसके बाद वह ऊपर जाएंगे। कहां जाएंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास दो ही रास्ते हैं या तो वह सुप्रीम कोर्ट या फिर राष्ट्रपति के पास जाएंगे।