फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Verbal fight between Navjot Sidhu And Arvind Kejriwal

बहस पर सियासी बवाल: सिद्धू ने कहा- भगवंत मान सीएम नहीं, परगट बोले- केजरीवाल बहस करें, मान ने लगाया बड़ा आरोप

Mon, 20 Dec 2021 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 11:03 AM IST
सार

पिछले विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी आम आदमी पार्टी इस बार पंजाब का रण जीतने की पूरी मशक्कत कर रही है। इसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं नवजोत सिद्धू उन्हें हर खूब टक्कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Verbal fight between Navjot Sidhu And Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान के साथ बहस में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। इसके लिए उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दलील दी है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं हैं। वहीं, भगवंत मान ने सिद्धू पर आरोप लगाया है कि वह पंजाब के मुद्दों पर सकारात्मक बहस से भाग रहे हैं। 

विज्ञापन


मान ने सोमवार को बयान जारी कर रहा कि अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू से बहस में हिस्सा लेने की उनकी ड्यूटी इसलिए लगाई है कि क्योंकि वह (मान) भी नवजोत सिद्धू की तरह पार्टी के प्रदेश प्रधान हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सिद्धू द्वारा पंजाब के मुद्दों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती देने के बाद केजरीवाल ने भगवंत मान को बहस का जिम्मा सौंपा था। 
विज्ञापन


सिद्धू ने सोमवार को ट्वीट किया- भगवंत वह मुख्यमंत्री नहीं हैं, जो बादलों के ब्लैकलिस्टेड विधायक दीप मल्होत्रा के साथ शराब माफिया चला रहे हैं... दिल्ली में कृषि कानून अधिसूचित करने वाले भी वह नहीं हैं! दिल्ली हवाई अड्डे के लिए आकर्षक मार्गों पर बादलों की बसों को अनुमति कौन दे रहा है? बहाने न बनाओ, आओ मेरे साथ बहस करो!
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिद्धू के करीबी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री परगट सिंह भी सोमवार को इस विवाद में उतर गए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए ट्वीट किया कि जब आप पंजाब में चुनाव अपने नाम पर लड़ रहे हैं तो पंजाब के मुद्दों पर डिबेट करने से क्यों भाग रहे हैं? परगट ने आगे लिखा- सिर्फ हल्ला-गुल्ला करना अपना मकसद मत बनाइए, थोड़ा गंभीर होकर पंजाब के मुद्दों और अपने नकली दिल्ली मॉडल पर सिद्धू जी से डिबेट कीजिए।

पंजाब के मुद्दों पर बहस से भाग रहे सिद्धू: भगवंत मान
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर पंजाब के मुद्दों पर सकारात्मक बहस से भागने का आरोप लगाया है। मान ने कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह और स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी की तरह नवजोत सिद्धू अब मुद्दों पर बहस करने से बच रहे हैं।


सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान और ट्विटर हैंडल के माध्यम से भगवंत मान ने सिद्धू से राज्य में और खासकर मुख्यमंत्री चन्नी के क्षेत्र चमकौर साहिब में हो रहे अवैध रेत खनन पर भी सवाल किए। मान ने सिद्धू से पूछा, ‘आप मुझसे बहस करने से क्यों भाग रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी हैं कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के मामले पर बिल्कुल चुप है? भगवंत मान ने कहा कि सिद्धू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों को दी जा रही गारंटियों से परेशान हैं। बेचैनी में ही उन्होंने केजरीवाल को विभिन्न मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी। जब केजरीवाल ने चुनौती स्वीकार कर ली और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मेरा नाम बहस के लिए तय किया तो सिद्धू बहस से भागने लगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed