{"_id":"570391e14f1c1b1d1ec810dd","slug":"veopar-mandal-chandigarh-viopar-mandal-election-charanjeev-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल चुनावः अध्यक्ष पद के लिए दो ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल चुनावः अध्यक्ष पद के लिए दो ने किया नामांकन
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 05 Apr 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को दो व्यापारियों ने नामांकन दाखिल किया। जिनमे कैलाश जैन और सतबीर गर्ग ने नामाकंन दाखिल किया जबकि चरणजीव गुट ने बुधवार को अपने उम्मीदवार का नामांकन भरने की घोषणा की है। चरणजीव गुट की ओर से अनिल वोहरा नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
नामांकन वापस लेने का समय बुधवार शाम को ही है। ऐसे में वीरवार से व्यापार मंडल के चुनाव के लिए प्रचार और तेज हो जाएगा। 17 अप्रैल को व्यापार मंडल के चुनाव होने हैं इस बार व्यापार मंडल के चुनाव में चरणजीव और साहनी गुट दोनो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। साहनी गुट की ओर से कैलाश जैन मैदान में है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो साल का होता है। चुनाव के बाद कार्यकारिणी को गठन करने का अधिकार व्यापार मंडल के अध्यक्ष को ही होता है। इस समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह है।