फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Venkaiah Naidu congratulates Atal and Times doing better ranking work field research connect educational institutions

अटल व टाइम्स रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने पर वेंकैया नायडू ने दी बधाई, कहा- शोध के क्षेत्र में काम करें, शिक्षण संस्थाओं को आपस में जोड़ें

Fri, 11 Sep 2020 11:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Venkaiah Naidu congratulates Atal and Times doing better ranking work field research connect educational institutions
चंडीगढ़। उप-राष्ट्रपति एवं चांसलर वेंकैया नायडू ने पीयू की प्रगति पर प्रशंसा जाहिर करते कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय हर साल कुछ न कुछ नया करता है। खेलों में तो यह आगे बढ़ा ही है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी बाजी मार रहा है। इसका रैंकिंग आदि में बेहतर प्रदर्शन रहा है। आगे भी इस प्रयास को जारी रखें। शिक्षकों के कंधों पर अधिक जिम्मेदारियां हैं। वे विश्वविद्यालय की छवि को और चमकाएं और बेहतर रिजल्ट लाने का प्रयास करें क्योंकि सभी के मिलकर कार्य करने से ही शिक्षण संस्थान आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

माका ट्रॉफी समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने पीयू के शिक्षण कार्य, शोध आदि की भी प्रशंसा करते कहा कि शोध में पीयू का प्रदर्शन अच्छा है। इसे और बेहतर करें क्योंकि शोध के जरिये रैंकिंग अच्छी आती है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय जगत में भी पीयू की छवि को और चमकाने का काम करें। पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि पीयू ने अटल रैंकिंग व टाइम्स रैंकिंग में उत्कृष्टता दिखाई है। आगे भी रैंकिंग और बेहतर आएगी क्योंकि इसमें पूरी टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन डिग्री आदि के लिए विद्यार्थी नेड में पंजीकरण करा रहे हैं ताकि उन्हें पीयू तक की दौड़ न लगानी पड़े। उन्होंने पिछले दो सालों में 800 से अधिक सेमिनार, कार्यशालाएं, बैठकें हुई हैं। दूसरे शिक्षण संस्थानों को भी जोड़ा गया है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed