{"_id":"5ef6e4878ebc3e433f0b46e5","slug":"vendors-will-sale-fruits-and-vegetables-in-sectors-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में डे-मार्केट और अपनी मंडी शुरू होने तक वेंडर ही बेचेंगे फल और सब्जी, मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में डे-मार्केट और अपनी मंडी शुरू होने तक वेंडर ही बेचेंगे फल और सब्जी, मिली अनुमति
Sat, 27 Jun 2020 11:47 AM IST
खुशबू गोयल
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में डे-मार्केट और अपनी मंडी शुरू होने तक वेंडर ही फल और सब्जी बेचेंगे। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने निगम कमिश्नर केके यादव के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इससे पहले वेंडरों को 30 जून तक सेक्टरों में फल व सब्जी बेचने की अनुमति दी गई थी। कमिश्नर ने बताया कि प्रशासन ने कोरोना महामारी के दौरान सीटीयू की बसों से सेक्टरों में फल व सब्जी भेजने की व्यवस्था की थी।
उसके बाद सीटीयू बसों को शहर में चलाने के लिए इस व्यवस्था में बदलाव किया गया। लोगों को घरों से बाहर न आना पड़े और मंडी में भीड़ न हो, इसलिए निगम ने रजिस्टर्ड वेंडरों को शहर के विभिन्न सेक्टरों में सब्जी व फल बेचने की अनुमति दी। तभी से विभिन्न सेक्टरों में सब्जी व फल वेंडर ही लेकर जाते हैं। प्रशासक ने अब यह व्यवस्था अपनी मंडी व डे-मार्केट शुरू न होने तक कर दी है।
740 वेंडर लोगों तक पहुंचा रहे सब्जी व फल
निगम में रजिस्टर्ड लगभग 740 वेंडर लोगों तक फल व सब्जी भेज रहे हैं। कमिश्नर के अनुसार 1000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से कुछ वेंडर फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इससे वेंडरों को रोजगार भी मिल रहा है और लोगों को सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
हर वेंडर की स्क्रीनिंग की व्यवस्था
निगम कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक वेंडर की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। जहां उनके शरीर का तापमान चेक किया जाता है। मास्क, गलब्स लगाने के साथ सैनिटाइजर का लगातार प्रयोग करने के बारे में बताया जाता है। साथ ही वेंडरों को साफ-सफाई के बारे में बताया जाता है।
शुक्रवार को प्रशासक के साथ बैठक में सेक्टरों में सब्जी व फल बेचने के लिए समय सीमा बढ़ाने की अपील की थी। प्रशासक ने इस पर सहमति जताई है। अब डे-मार्केट व अपनी मंडी शुरू होने तक वेंडर ही सेक्टर में सब्जी व फल बेचेंगे।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम