फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles on the road to be vulnerable to the death of elderly woman

सड़क पर वाहन की चपेट में आकर अधेड़ महिला की मौत 

Tue, 29 Nov 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 29 Nov 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
Vehicles on the road to be vulnerable to the death of elderly woman
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो

श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेक कर वापस आ रही महिला सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जहां उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान न्यू विशाल नगर निवासी 52 वर्षीय बिमला रानी के तौर पर हुई है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के बेटे अमृतपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमृतपाल ने बताया कि विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों द्वारा अमृतसर श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए फ्री बस सेवा शुरू की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां बिमला रानी भी बाकी महिलाओं के साथ 27 नवंबर को माथा टेकने गई थी। देर शाम बस वापस लुधियाना पहुंची। उसकी मां बिमला रानी पैदल सड़क पार कर दूसरी तरफ  जा रही थी। 

इस दौरान बस्ती जोधेवाल चौक की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह घायल होकर गिर गई। लोगों ने उन्हें उठाया और तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस बीच वाहन चालक मौके से फ रार हो गया। वहीं, अस्पताल में 28 नवंबर देर रात उसकी मां की इलाज दौरान मौत हो गई। 


उधर, जांच अधिकारी बलराज सिंह का कहना है कि फिलहाल अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया गया है। हादसे के समय कोई भी राहगीर वाहन का नंबर नोट नहीं कर पाया। इसलिए आसपास इलाके के सीसीटीवी चैक किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed