{"_id":"65c7f787b2f12cfb410b6034","slug":"vehicles-kept-crawling-on-ambala-highway-till-night-new-route-plan-released-for-those-going-towards-delhi-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-349823-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अंबाला हाईवे पर रात तक रेंगते रहे वाहन, दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए नया रूट प्लान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अंबाला हाईवे पर रात तक रेंगते रहे वाहन, दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए नया रूट प्लान जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/अंबाला/लालड़ू/बनूड़। संयुक्त किसान मोर्चा के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के एलान के बाद हरियाणा पुलिस हरकत में आ गई है। अंबाला पुलिस ने शनिवार को बैरिकेडिंग कर शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया और यातायात को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डायवर्ट कर दिया। इससे हाईवे जाम हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोग रात तक जाम में फंसे रहे। हरियाणा पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान जारी किया है। अगर आप चंडीगढ़, पंचकूला या मोहाली से दिल्ली जा रहे हैं तो वैकल्पिक रूट प्लान देख लें। हरियाणा पुलिस ने सलाह दी है कि चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे (एनएच-44) पर जाने से गुरेज करें।चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक पंचकूला से रामगढ़, बरवाला, शहजादपुर, मुलाना होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 से होकर यमुनानगर, रादौर, लाडवा, इंद्री, करनाल, पानीपत, सोनीपत होते हुए दिल्ली जाएंगे। वहीं, शहजादपुर, साहा, शाहबाद, पिपली व करनाल से होकर या वाया डेराबस्सी रूट से भी वाहन दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को भी यही रूट अपनाना होगा। चंडीगढ़ या पंचकूला से हिसार जाने वाले वाहन चालक चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना और बरवाला से होते हुए हिसार जाएंगे। वहीं, अंबाला से चंडीगढ़ की ओर आने वाले वाहनों को अंबाला छावनी, कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़ से पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ आना होगा। इसके अलावा पंजाब की ओर जाने वाले वाहन सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। यहां से पेहवा, चीका होते हुए पंजाब
के पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर जाएंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ से रोहतक दिल्ली और नारनौल जाने वाले वाहन चालक चंडीगढ़ से पटियाला, चीका, पेहवा कट से एनएच152डी होते हुए जाएंगे। वापसी में भी इसी रूट का इस्तेमाल करेंगे।
संपर्क मार्गों पर वाहनों की कतारें, अंबाला से लैहली तक जाम
हरियाणा पुलिस ने राजपुरा की ओर से दिल्ली जाने वाले यातायात को बनूड़ की ओर डायवर्ट किया है। इससे पंजाब से अंबाला जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अंबाला से लैहली टी प्वाइंट तक वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और दिनभर वाहन रेंगते रहे। इससे लैहली तक जाम की स्थिति रही। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसीं रहीं। लालड़ू आईटीआई चौक पर ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं, हाईवे पर स्थित लैहली टी प्वाइंट से बनूड़ की ओर जाने वाले यातायात संपर्क मार्ग पर उतर आया, जिससे संपर्क मार्गों पर भी कतारें लग गईं। अंबाला कालका रेलवे लाइन स्थित लैहली फाटक बंद होने पर बनूड़ की ओर जाने वाला यातायात हाईवे किनारे लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों के अनुसार, अंबाला से लैहली तक करीब 15 किलोमीटर का रास्ता तय करने में पांच घंटे से ज्यादा का समय लगा। बनूड़ शहर व गांवों की संपर्क सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धर्मगढ़ टी प्वाइंट पर बनूड़ से लेकर तेपला तक वाहनों की कतारें लगीं रहीं। अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे एक कार चालक ने कहा कि वह सुबह चार बजे से श्री अमृतसर साहिब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले हैं लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम के कारण उनकी सवारी की फ्लाइट छूट सकती है। बनूड़ यतायात प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार, हाईवे पर इसलिए चेकपोस्ट लगाया गया है ताकि वाहन चालकों को एक रास्ते से आगे भेजा जाए। उन्होंने माना कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद होने के कारण वाहन चालक को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
कोट
अंबाला और बनूड़ की ओर से आने वाले यातायात को सुचारु करने में पूरा दिन व्यस्त रहे। ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए लालड़ू थाने से चार और लैहली पुलिस चौकी से चार जवान बुलाने पडे़।
जसबीर सिंह, यातायात पुलिस प्रभारी, लैहली