फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vehicles involved in illegal mining should be confiscated

Chandigarh News: अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त किया जाए

Fri, 31 Mar 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vehicles involved in illegal mining should be confiscated
पंचकूला। जिला सचिवालय के सभागार में अवैध माइनिंग को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एसडीएम पंचकूला व कालका और संबंधित बीडीपीओ और तहसीलदार सप्ताह में एक-एक दिन जिला माइनिंग अधिकारी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करें और अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न हो। महावीर कौशिक ने एसडीएम कालका को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कालका उप मंडल के गांव बुर्जकोटियां, जबरोट, दीवानवाला, बसौला, पपलोहा, करनपुर, चरनियां और नानकपुर में किसी भी प्रकार की अवैध माइनिंग न हो। उन्होंने कहा कि यदि कोई जमीदार स्वयं अपनी भूमि में अवैध खनन करवाता पाए जाए तो उसके खिलाफ भी जुर्माना लगाया जाए। महावीर कौशिक ने निर्देश दिए कि सप्ताह में एक बार जिला के स्क्रीनिंग प्लांटों का निरीक्षण कर उसके कच्चे माल की खरीद की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्क्रींनिंग प्लांट के कच्चे माल की खरीद अवैध स्त्रोत से पाई जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस स्क्रींनिंग प्लांट को सील किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed