{"_id":"7047d7a37be655aeeba5338b81a63bf5","slug":"vehicle-sellers-will-give-rc-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज, आरसी बनाने के झंझट से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज, आरसी बनाने के झंझट से छुटकारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Oct 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर अब चंडीगढ़ के लोग भी अपने नए वाहन का रजिस्ट्रेशन डीलर के माध्यम से करवा पाएंगे। यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंगलवार को नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के अधिकारियों ने इस नए सिस्टम की प्रेजेंटेशन भी दी।
विज्ञापन
वाहनों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए एनआईसी ही सॉफ्टवेयर बना रहा है। इसके तहत आरएलए की ओर से अधिकृत डीलर्स को पासवर्ड दिया जाएगा। प्रशासन अगले महीने तक इस नए सिस्टम को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
अभी तक चंडीगढ़ में डीलर्स के माध्यम से वाहनों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था नहीं है और लोगों को अपना नया वाहन खरीदने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के कार्यालयों में चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत वाहन खरीदने के बाद डीलर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा और इसके बाद स्पीड पोस्ट से उन्हें घर बैठे ही आरसी मिल जाएगी। इस नई व्यवस्था से आरएलए में दलालों पर भी रोक लगेगी।