फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vegetables will not be available at retail rate till curfew in the market

चंडीगढ़: कर्फ्यू तक मंडी में नहीं मिलेंगी फुटकर रेट पर सब्जियां, संक्रमण रोकने को प्रशासन का फैसला

Wed, 01 Apr 2020 09:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
Vegetables will not be available at retail rate till curfew in the market
सांकेतिक तस्वीर।

कोरोना वायरस को लेकर 14 अप्रैल तक घोषित कर्फ्यू के दौरान मंडी में फुटकर मूल्य पर सब्जियां नहीं मिलेंगी। 88 सस्ती दरों पर सब्जियां खरीदने के लिए मंडी में लोगों की लगने वाली भीड़ से संक्रमण फैलने की आशंकाओं को देखते हुए यूटी प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए मार्केट कमेटी को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चंडीगढ़ में कर्फ्यू के साथ ही लॉकडाउन चल रहा है। साथ ही शहर में धारा 144 भी लागू है। ऐसी स्थिति में सार्वजनिक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एक साथ एकत्र नहीं हो सकते। चंडीगढ़ के साथ मोहाली और पंचकूला के लोग भी सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में थोक व फुटकर सब्जियां लेने पहुंचते हैं। यहां शहर की अपेक्षा सब्जियों के दाम कुछ कम होते हैं। 
विज्ञापन


सस्ती सब्जी मिलने के कारण लोग यहां हजारों की संख्या में प्रतिदिन पहुंचते हैं। कर्फ्यू के दौरान भी सब्जियों और फलों की खरीद के लिए यहां सैकड़ों लोग एकत्र हो रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा हो जाता है। संक्रमण को रोकने के लिए अब यूटी प्रशासन ने कर्फ्यू तक मंडी में फुटकर दामों पर सब्जियों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीयू की बसों से हो रही सप्लाई 

लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए यूटी प्रशासन इन दिनों घरों में सीटीयू की बसों से सब्जियां और फलों की सप्लाई करवा रहा है। इसके लिए 400 से अधिक वेंडरों और 90 से अधिक सीटीयू बसों की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने कर्फ्यू पास की समय-सीमा बढ़ाई
यूटी प्रशासन ने मंगलवार को सरकारी और व्यक्तिगत तौर पर जारी किए गए कर्फ्यू पास की समय सीमा को बढ़ा दिया है। जारी आदेशों के अनुसार प्रशासन की तरफ से सरकारी कर्मचारियों और व्यक्तिगत तौर पर जारी किए गए वह कर्फ्यू पास जिनकी समय सीमा 31 मार्च 2020 थी, वह अब 14 अप्रैल 2020 तक मान्य होंगे। 

यह आदेश चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी किए गए हैं। आदेश की कॉपी डीजीपी पंजाब, डीजीपी हरियाणा, डीजीपी चंडीगढ़ समेत मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ के एसएसपी को भी भेजी गई है ताकि आदेश का पालन हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed