फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Varnika Kundu Molestation, Vikas Barala Advocate Challanged to SupplementaryChallan

वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ः विकास बराला के वकील ने दायर की याचिका, सप्लीमेंट्री चालान को चुनौती

Fri, 27 Sep 2019 02:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 27 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Varnika Kundu Molestation, Vikas Barala Advocate Challanged to SupplementaryChallan
Varnika Kundu
हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ कर उसे किडनैप करने की कोशिश के मामले की सुनवाई जिला अदालत में वीरवार को हुई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने याचिका दायर कर सप्लीमेंट्री चालान को चुनौती दी, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को मामले की अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 11 जुलाई को पुलिस ने सप्लीमेंट्री चालान पेश किया गया था। चालान के मुताबिक, घटना वाले दिन वर्णिका कुंडू की लोकेशन चंडीगढ़ की पाई गई थी, जबकि विकास बराला के एडवोकेट ने कहा था कि घटना वाले दिन वर्णिका कुंडू चंडीगढ़ में नहीं, बल्कि वह पंजाब के फतेहपुर में थी।
विज्ञापन


पुलिस ने यह भी बताया था कि मानवीय त्रुटि के कारण उसकी लोकेशन गलत बताई जा रही थी। अब मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। मामला 4 अगस्त 2017 का है। यह काफी चर्चित मामला रहा है। आरोपी विकास बराला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। विकास और उसके दोस्त आशीष पर हरियाणा के सीनियर आईएएस के बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ करने और गाड़ी का पीछा कर किडनैपिंग की कोशिश का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को नौ अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था। पहले तो पुलिस ने छेड़खानी की मामूली धारा लगाकर दोनों को छोड़ दिया था। बाद में जब इस मामले को मीडिया ने उछाला तो पुलिस दबाव में आई और दोनों आरोपी पर किडनैपिंग की धारा लगाकर दोबारों से गिरफ्तार किया। विकास को पांच महीने बाद जमानत मिली थी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed