फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vaishno devi and kumbh fest travelling by train

बुरी खबरः अगले दो महीने वैष्णो देवी नहीं जा पाएंगे लोग

Thu, 24 Sep 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Thu, 24 Sep 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
vaishno devi and kumbh fest travelling by train

अलोग अगले दो महीने वैष्णो देवी नहीं जा पाएंगे लोग। कुंभ मेला देखने जाना भी मुश्किल होगा। क्योंकि ट्रेनें फुल हैं। टिकट के लिए दो महीने इंतजार करना पड़ेगा या फिर तत्काल में टिकट की व्यवस्था करनी होगी। अगले एक माह तक बिहार, जम्मू तथा मुंबई की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा सैकड़ा पार कर गया है।

विज्ञापन


इच्छुक श्रद्धालुओं ने अभी से ट्रेन में बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। नवंबर माह तक जम्मूतवी ट्रेन की सभी सीटें फुल हैं। यही हाल बिहार या महाराष्ट्र को जाने वाली ट्रेनों का है। नासिक में चल रहे कुंभ के मेले के कारण इस रूट पर जाने वाली ट्रेनों में भी सभी सीटें फुल हैं।
विज्ञापन


बिहार व महाराष्ट्र की ट्रेनों में भी सीटों के लिए मारामारी चल रही है। ऐसे हालात में आपको सफर करना है तो तत्काल ही एकमात्र सहारा है। बिहार जाने वाली अवध-असाम एक्सप्रेस ट्रेन में दीपावली तक सभी सीटें फुल हैं। वहीं नासिक के लिए जाने वाली पंजाब मेल में भी यही स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींद से कटरा तक शुरू हुई स्पेशल ट्रेन

vaishno devi and kumbh fest travelling by train

रेलवे की ओर से वैष्णवी धाम के लिए एक सितंबर से जींद से ट्रेन शुरू की गई है। जम्मू को जाने वाली जम्मूतवी ट्रेन का विस्तार अब कटड़ा तक किया गया है। इस ट्रेन के विस्तार से अब माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

यह है ट्रेनों का टाइम टेबल
ट्रेन का नाम------समय
पंजाब मेल--------2.20
अवध-आसाम-----4.00
जम्मूतवी ---------2.30     

जींद जंक्शन से वैष्णवी धाम के लिए सीधे रेल सेवा शुरू हो चुकी है। वैष्णवी धाम, बिहार तथा महाराष्ट्र जाने वाले सभी ट्रेनों में बुकिंग फुल है। वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो गई है। अभी 10 नवंबर तक इन ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है। तत्काल से ही इन ट्रेनों में टिकट मिल सकती है।
-एसके कटारिया, बुकिंग सुपरवाइजर, रेलवे जंक्शन जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed