फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vaccine deficiency: 4000 not 1400 vaccine, stock is left for few days

वैक्सीन की कमी: 4000 नहीं 1400 को ही लग रहा टीका, स्टॉक भी चंद दिनों का बचा

Thu, 27 May 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Vaccine deficiency: 4000 not 1400 vaccine, stock is left for few days
चंडीगढ़। शहर में 18 से 45 वर्ष के लोगों के लिए वैक्सीन की कमी हो गई है, जिसकी वजह से यूटी प्रशासन ने रोजाना टीका लगाने की क्षमता को 4000 से 1400 कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वह टीकाकरण अभियान को बंद नहीं करना चाहते हैं, इसलिए रोजाना अब कम लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके बावजूद चंडीगढ़ के पास चंद दिनों का ही स्टॉक बचा है।
विज्ञापन

टीके की कमी की वजह से युवाओं को स्लॉट नहीं मिल रहे हैं। कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से अब तक कई बार रोजाना लगाए जाने वाले खुराक की संख्या को बदला गया है। शुरू में सिर्फ एक हजार लोगों को रोजाना टीका लगाया गया। इसके बाद केंद्र से 32,210 वैक्सीन मिली तो प्रशासन ने रोजाना की क्षमता को पहले 1400 फिर 1800 कर दिया। इसके कुछ ही दिन बाद केंद्र ने 33 हजार अतिरिक्त वैक्सीन भेज दी। इसके बाद यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने एलान किया कि शहर में रोजाना 18 से 45 वर्ष के 4000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। शहर में टीका लगवाने के लिए युवाओं में भी काफी जोश है, इसलिए अगले दिन का स्लॉट खुलते ही चंद मिनटों में सभी स्लॉट भर जाते हैं। बीते कई दिनों से चंडीगढ़ को केंद्र से वैक्सीन नहीं मिली है, जिसकी वजह से अब प्रशासन के पास करीब 9000 वैक्सीन ही बची है। टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप न पड़े, इसलिए प्रशासन ने टीके की रोजाना की 4000 की क्षमता को कम करके 1400 कर दिया है, ताकि वैक्सीन कुछ दिन तक लोगों को लगाई जा सके। हालांकि, प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ को 36000 वैक्सीन की खुराक मिलने वाली है। इसके बाद शहर में फिर से क्षमता को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed