{"_id":"5fd2f66a295c76535569b7d6","slug":"vacancy-in-punjab-state-transmission-corporation-limited","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी : पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन ","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
खुशखबरी : पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकली नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
Fri, 11 Dec 2020 10:02 AM IST
निवेदिता शर्मा
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता शर्मा
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों के लिए निकली रिक्तियां।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) असिस्टेंट लाइनमैन के 350 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। 10वीं पास और इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई प्रमाण रखने वाले युवा इस पद के लिए पीएसटीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएसटीसीएल की वेबसाइट www.pstcl.org/recruitindex.aspx पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं। इसी वेबसाइट पर दिए गए लिंक से डाउनलोड करके पूरी डिटेल देखी जा सकती है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।
विज्ञापन
पीएसटीसीएल प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती के लिए युवाओं का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष रखी गई है।
विज्ञापन
पंजाब असिस्टेंट लाइनमैन की भर्ती के लिए किसी तरह की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इंटरव्यू भी नहीं होंगे। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।