फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uttarkhand 580 people trapped in lockdown leave for home, coronavirus

चंडीगढ़ में लॉकडाउन में फंसे उतराखंड के 580 लोग घर रवाना, पार्षदों ने खिलाया खाना दिया पानी

Sat, 16 May 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 May 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarkhand 580 people trapped in lockdown leave for home, coronavirus
घर जाने की इंतजार करते उत्तराखंड के लोग - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में फंसे उत्तराखंड के लोग शुक्रवार को अपने घरों के लिए रवाना हुए। सेक्टर-17 प्लाजा में घर जाने के लिए पहुंचे लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग के बाद 580 लोगों को देहरादून के लिए रवाना कर दिया गया। राज्य के लोगों को घर बुलाने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से दूसरी खेप के तहत 21 बसों को भेजा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड युवा मंच के द्वारा चंडीगढ़ में फंसे लोगों को घर भेजने के लिए प्रयास किए जाने के बाद वीरवार की रात 21 बसों की दूसरी खेप चंडीगढ़ भेजी गई थी। बसों की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में उत्तराखंड जाने के लिए पंजीकृत लोग सुबह ही पहुंच गए। यहां सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखते हुए लोगों को बिठाया गया। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद 580 लोगों को देर शाम तक देहरादून भेजने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


पार्षदों ने खिलाया खाना और दी पानी की बोतल
नगर निगम पार्षद गुरबख्श रावत, हीरा नेगी और उत्तराखंड युवा मंच के प्रधान धरमपाल रावत की ओर से राज्य के लोगों की मदद की गई। घर जाने के लिए पहुंचे लोगों को मंच और पार्षदों की ओर से लंच पैकेट और पानी की बोतलें मुहैया कराई गईं। घर जा रहे लोगों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया। मंच के प्रधान ने बताया कि यहां से जाने वाले लोगों को देहरादून से बसों के जरिए अपने-अपने घर के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले के कितने लोग हुए रवाना

जिला------------जाने वालों की संख्या
टिहरी गढ़वाल------- 232
पौढ़ी गढ़वाल-------- 126
उत्तरकाशी----------- 16
रुद्रप्रयाग-------------- 29
चमोली---------------- 28
देहरादून-------------- 06
हरिद्वार---------------- 10
अल्मोड़ा--------------- 28
पिथौरागढ़------------- 19
चंपावत----------------- 26
बागेश्वर------------------26
ऊधमसिंह नगर-------- 09
नैनीताल----------------- 25
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed