{"_id":"5f5555948ebc3e61571a863e","slug":"utca-receives-2-17-crore-from-bcci-chandigarh-news-pkl387071356","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीसीए को बीसीसीआई से मिले 2.17 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीसीए को बीसीसीआई से मिले 2.17 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) द्वारा खेले गए पहले सीजन की आधी राशि का भुगतान कर दिया है। यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने लॉकडाउन अवधि में बीसीसीआई अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहे। इसके चलते ही भुगतान राशि मिल पाई।
बीसीसीआई ने यूटीसीए को कुल 4.33 करोड़ में से 2.17 करोड़ रुपयेे का भुगतान किया। इस राशि को रणजी ट्राफी, वुमन सीनियर टी-20 और विजय हजारे फारमेट के खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य प्रबंधन खर्चों में आवंटित की है। संजय टंडन ने बताया कि मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू लॉकडाउन से अभी तक कोविड-19 के चलते बीसीसीआई की समूची कार्यप्रणाली प्रभावित रही जिससे की स्टेट एसोसिएशनों के भुगतान की प्रक्रिया लंबित होती रही।
बीसीसीआई से मिले 2.17 करोड़ रुपये में रणजी फारमेट में 1.64 करोड़ जबकि करीब 39 लाख रुपये विजय हजारे ट्राफी के लिए वितरित हुए। शेष 14 लाख रुपये वुमन सीनियर्स टी-20 को आवंटित किए। हालांकि बीसीसीआई से अभी 2.16 करोड़ रुपये का भुगतान होना शेष है। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद यूटीसीए ने अपने पहले सीजन में 13 फारमेट में अपनी टीमों को अपने होम ग्राउंड के साथ बाहरी राज्यों में खेलने का मौका दिया था। टंडन ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही शेष दस फारमेट में खेलने वाली टीमों का भुगतान हो जाएगा।