{"_id":"e32c06d7c8a8b990e983d9c8b8f90da4","slug":"ut-master-plan-evaluation-will-start-from-new-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी मास्टर प्लान पर नए सिरे से होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी मास्टर प्लान पर नए सिरे से होगा मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Feb 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर प्लान-2031 पर अंतिम मुहर लगने में समय लग सकता है। शहरी विकास मंत्रालय ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मास्टर प्लान के तहत भेजे डाटा को अपर्याप्त बताया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्रालय (एमएचए) से और जानकारी देने को कहा है। इसके बाद एमएचए ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर करीब 15 बिंदुओं पर नई जानकारी मांगी है। इसके बाद प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव के निर्देश पर आर्किटेक्चर विभाग अन्य विभागों से जानकारियां जुटा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार मौजूदा ट्रैफिक, बाहरी राज्यों से आकर बसने वाले लोगों का डाटा और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी मांगी गई है। इसमें पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर का डाटा भी शामिल करने को कहा गया है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए भी तैयारी
मास्टर प्लान-2031 के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गया है। दिल्ली में जल्द ही शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्मार्ट सिटी के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
प्रशासन के अधिकारी आवेदन के लिए जरूरी योग्यताओं को पूरा करने में लगे हुए हैं। इस मामले को लेकर अधिकारियों की कमेटी भी गठित भी की गई है।
चंडीगढ़ के मास्टर प्लान संबंधी एमएचए की ओर से करीब 15-16 प्वाइंट पर एडिशनल जानकारी मांगी गई है। सभी विभागों को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है। मास्टर प्लान में किसी बड़े बदलाव के बारे में एमएचए ने चिट्ठी में टिप्पणी नहीं की है।
-कपिल सेतिया, चीफ आर्किटेक्ट