फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT contract employees be candidates' opinions

यूटी कांट्रैक्ट कर्मियों ने जानी प्रत्याशियों की राय

Sat, 29 Mar 2014 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
UT contract employees be candidates' opinions
यूटी के कांट्रैक्ट कर्मचारियों की साझा एसोसिएशन चंडीगढ़ को-फेडरेशन ऑफ वर्कर्स एंड एंप्लाइज ने मांगों पर लोकसभा प्रत्याशियों की राय जानने के लिए शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल की जगह यूथ कांग्रेस के प्रधान एचएस लक्की पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं ‘आप’ की उम्मीदवार गुल पनाग और भाजपा से किरण खेर इस दौरान मौजूद रहीं।

शुक्रवार को सेक्टर-19 महाराष्ट्र मंडल में हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों ने पहले अपनी मांगें रखीं। इसमें टीचर, कर्मचारी, प्रोफेसर, जेई, नगर निगम, सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों की करीब 50 यूनियन शामिल थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी परफार्मेंस रेगुलर कर्मचारी से ज्यादा अच्छी है। 10-15 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन न तो उन्हें इंक्रीमेंट दिया जाता है और न ही पक्का किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्की को बोलने से रोका

UT contract employees be candidates' opinions

कर्मचारियों ने जब कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल की ओर से पहुंचे एचएस लक्की से राय मांगी तो वह उनकी योजना व राय बताने के बजाए कांग्रेस का गुणगान करने लगे।

इस पर कर्मचारी नाराज हो गए और लक्की को बोलने से रोक दिया। कर्मचारियों का कहना था कि बंसल सिर्फ झुग्गियों में घूम रहे हैं। वे यूटी के कर्मचारियों की बिल्कुल नहीं सुन रहे हैं।

10 साल में कुछ नहीं किया सांसद ने

UT contract employees be candidates' opinions
वहीं भाजपा उम्मीदवार किरण खेर ने कहा कि दस साल तक क्षेत्र में कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन कुछ नहीं किया।

सीपीआई के उम्मीदवार कमलजीत सिंह ने कहा कि केंद्र व यहां कांग्रेस व भाजपा दोनों के नुमाइंदे रहे, लेकिन कोई भी कांट्रैक्ट कर्मचारियों का हिमायती नहीं है।

पार्टी राजनीति नहीं, काम करने आई है

UT contract employees be candidates' opinions

वहीं ‘आप’ उम्मीदवार गुल पनाग ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है। आप का उदय ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ है। पार्टी राजनीति नहीं बल्कि काम करने आई है।

दिल्ली में बहुत कम समय में पार्टी ने एक मुकाम हासिल किया। कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। कार्यक्रम में बसपा की ओर से पहुंचे पार्षद नरेश ने भी विचार व्यक्त किए।  

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सभी कर्मचारियों की राय ले ली है। सभी कर्मचारी एकमुश्त होकर किसी एक प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। इस मौके पर प्रधान एमएस गिल, महेश नैन, विपिन शेर सिंह, रविंद्र भंडारी, विजय आनंद, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed