फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administrator call meeting on inflation and stop rising price of onions

प्याज की बढ़ती कीमत रोकने को बैठक

Sat, 21 Jun 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jun 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
UT administrator call meeting on inflation and stop rising price of onions

आलू और प्याज सहित अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासक शिवराज पाटिल ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुला ली।

विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से खाद्य पदार्थों की काला बाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए कदम उठाने को कहा है। पाटिल ने यह बैठक कैबिनेट सचिव अजीत सेठ की ओर से इस संबंध में प्रशासन को भेजे गए पत्र के बाद बुलाई।
विज्ञापन


बैठक में पाटिल ने कहा कि अधिकारियों को नियमित तौर पर चेकिंग करनी चाहिए ताकि बिना वजह आलू या प्याज की कीमतों में उछाल न आए। इस बैठक में प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, सीएचबी के चेयरमैन और खाद्य एवं आपूर्ति सचिव सत्यगोपाल और कार्यवाहक उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त विवेक प्रताप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद शाम चार बजे कार्यवाहक आयुक्त विवेक प्रताप सिंह ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, मार्केट कमेटी और मनीमाजरा कोआपरेटिव सोसाइटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों की समीक्षा की।


उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव को मंडी में आने वाले सभी कृषि उत्पादों की एंट्री रजिस्टर में करने और आलू व प्याज सहित अन्य खाद्य पदार्थों की रोज की खरीद और बिक्री की रिपोर्ट भी उन्हें भेजने को कहा। सिंह ने कहा कि आलू और प्याज सहित अन्य जरूर खाद्य पदार्थों की थोक बिक्री करने वालों के साथ खाद्य एवं आपूर्ति सचिव को जल्द बैठक करनी चाहिए।

बाजारों का औचक निरीक्षण
उपायुक्त की ओर से एसडीएम के नेतृत्व में कमेटियों का गठन किया जाएगा जो कि बाजारों में औचक निरीक्षण करेगी और यह देखेंगी कि प्याज की सप्लाई चेन तो नहीं टूट रही, अगर कहीं जमाखोरी सामने आई तो कार्रवाई होगी। कमेटी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ साथ संबंधित बाजार क्षेत्र के थाना प्रभारी और मार्केट कमेटी के अधिकारी भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed