फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   UT Administration relese prince dhawan

दो बार एक्सटेंशन, अब बीच में ही प्रिंस धवन को किया रिलीव

Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
UT Administration relese prince dhawan
प्रिंस धवन - फोटो : Amar ujala
यूटी प्रशासन ने वीरवार को अचानक असिस्टेंट एस्टेट अफसर प्रिंस धवन को रिलीव करने के आदेश जारी कर दिए। 19 अगस्त दोपहर को प्रिंस धवन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से रिलीव हो जाएंगे। रिलीव होने के बाद प्रिंस धवन अरुणाचल प्रदेश में बतौर डीसी ज्वाइन करेंगे। एडवाइजर परिमल राय ने रिलीव करने के आदेश
जारी किए हैं।

प्रिंस धवन ने बताया कि उन्होंने खुद रिलीव करने की अपील प्रशासन से की थी। उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए ही प्रशासन ने रिलीव किया है। सप्ताह भर
पहले ही प्रिंस धवन को दो महीने की एक्सटेंशन दी गई थी, जो 30 सितंबर को समाप्त होनी थी। इससे पहले दी गई दो महीने की एक्सटेंशन 31 जुलाई को
समाप्त हो गई थी। उसके बाद से ही उनकी एक्सटेंशन और रिलीविंग को लेकर चर्चाएं चल रहीं थीं। इससे पहले प्रिंस धवन उनके पिता को लाल डोरा से बाहर
अवैध निर्माण को लेकर भेजे गए नोटिस को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

जीआईएस मैपिंग और लैंड टाइटलिंग का काम देख रहे थे धवन
प्रिंस धवन ज्योग्रॉफिक इंफोर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) और लैंड टाइटलिंग का काम देख रहे थे। सेक्टर-16 की जीआईएस मैपिंग का काम लगभग पूरा हो चुका
है। सेटेलाइट बेस मैप पर विभिन्न जानकारियों की लेअर डाली जा चुकी हैं। लैंड टाइटलिंग के लिए डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के
लिए ही प्रिंस धवन को एक्सटेंशन दी गई थी, लेकिन अब प्रशासन ने उन्हें रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed