फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration, municipal officers and employees were identifying dry trees in chandigarh  

Carmel Convent School Accident: बच्ची की मौत के बाद जागे अफसर, सूखे पेड़ों की पहचान के लिए भागदौड़ शुरू 

Sun, 10 Jul 2022 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 10 Jul 2022 10:12 AM IST
सार

विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से शहर के लोग पेड़ों से डरने लग गए हैं, जोकि अच्छे संकेत नहीं है। शनिवार को पेड़ों की प्रूनिंग के लिए नगर निगम और प्रशासन के पास भी कई आवेदन पहुंचे हैं।

विज्ञापन
UT administration, municipal officers and employees were identifying dry trees in chandigarh  
पेड़ों की चेकिंग करते विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हादसे के बाद यूटी प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुल गई है। आनन-फानन में शनिवार को छुट्टी वाले दिन प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी शहर के कई हिस्सों में सूखे पेड़ों की पहचान करते दिखे।

विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में पेड़ गिरने की कोई घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में सूखे व मृत पेड़ों की पहचान की गई। बताया कि एक बार सर्वे पूरा होने के बाद इन पेड़ों को हटाने का काम किया जाएगा। जो पेड़ लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होंगे, उसे प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाएगा। शनिवार को प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने भी कई सेक्टरों का दौरा किया।

विज्ञापन

मनीमाजरा में स्कूल की इमारत पर गिरा पेड़ 

मनीमाजरा पॉकेट नंबर 10 ठाकुरद्वारा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर मॉडर्न कांप्लेक्स एरिया का एक पेड़ उखड़कर स्कूल की दीवार पर गिर गया। पेड़ गिरने से स्कूल की दीवार टूट गई। पेड़ की शाखाएं स्कूल की इमारत पर जा गिरीं। गनीमत रही कि हादसा शनिवार शाम साढ़े 6 बजे हुआ। स्कूल समय में यह गंभीर हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल चौकीदार लक्की ने बताया कि वह अंदर ही था कि धमाके की आवाज आई तो देखा स्कूल के पीछे तरफ गलवेरिया का पेड़ गिरा था। लक्की ने बताया कि पेड़ बहुत पुराना होने के कारण खोखला हो चुका है। शिक्षक राजेश, शक्तिदेव ने बताया कि स्कूल की दीवार टूटी है और इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। बागवानी विभाग के जेई हरचंद सिंह का कहना है कि पेड़ हटाने के लिए कर्मचारी लगा दिए हैं। पेड़ सिर्फ 15 साल पुराना है। पेड़ के नीचे जड़ों को चूहों ने खोखला कर दिया है। विभाग की ओर से समय-समय पर पेड़ों को बचाने के लिए दवाई भी डाली जाती है लेकिन इस इलाके में चूहे ज्यादा होने के समस्या आ रही है।

पुलिस इंस्पेक्टर के घर की दीवार पर गिरी पेड़ की टहनियां

चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हादसे से पूरा शहर भयभीत है। लोगों के जेहन में पेड़ गिरने को लेकर डर बैठ गया है। शनिवार को शहर के कई हिस्सों में लोगों के घरों पर पेड़ की टहनियां गिरने की शिकायतें आईं। इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी के सेक्टर-39 स्थित घर की दीवार पर पेड़ की भारी-भरकम टहनी गिर गई। कुछ टहनियां घर के बाहर तो कुछ घर के अंदर गिरीं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

पूनम दिलावरी ने बताया कि उनके घर के साथ लगे पेड़ की कुछ टहनियां अचानक गिर गईं। इनमें से कुछ घर की दीवार पर गिरीं जबकि कुछ बाहर की तरफ गिर गईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार फोन पर अधिकारियों से इस पेड़ की प्रूनिंग करने के लिए आग्रह किया था। आश्वासन दिया था कि बुधवार को प्रूनिंग की जाएगी, लेकिन कोई नहीं आया। 

उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सभी परिवार के सदस्य घर में थे, इसलिए किसी को चोट नहीं आई। दूसरी तरफ, सेक्टर-22-23 की डिवाइडिंग सड़क पर सेक्टर-23 की तरफ साइकिल ट्रैक के किनारे लगे पेड़ की एक बड़ी टहनी घर की दीवार पर गिर गई। इस दौरान नीचे से साइकिल पर जा रहे कुछ लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इससे घर की दीवार को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है। लोगों का कहना है कि मानसून आने से पहले पेड़ों की प्रूनिंग होनी चाहिए थी, लेकिन विभाग ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हादसे के बाद डर गए हैं लोग, सूखे-मृत पेड़ों कटवाने के लिए अधिकारियों से कर रहे संपर्क

स्कूल में पेड़ गिरने के हादसे के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। हॉर्टिकल्चरिस्ट राहुल महाजन ने बताया कि उन्हें शनिवार को पूरे दिन में सूखे व मृत पेड़ को कटवाने के लिए 14 फोन आए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कई की जानकारी दी है। महाजन ने कहा कि लोगों के मन में डर बैठ गया है। विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से शहर के लोग पेड़ों से डरने लग गए हैं, जोकि अच्छे संकेत नहीं है। शनिवार को पेड़ों की प्रूनिंग के लिए नगर निगम और प्रशासन के पास भी कई आवेदन पहुंचे हैं। प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि पेड़ की प्रूनिंग या कटवाने के लिए लोगों को घर बैठे ऑनलाइन ही आवेदन करना है। स्मार्ट सिटी की वेबसाइट व मोबाइल एप पर यह सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed