{"_id":"5b3b48c84f1c1b93288b457a","slug":"ut-administration-decision-to-promote-police-employees-in-sports-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खुशखबरीः खेलों में पुलिस कर्मियों की प्रमोशन के रास्ते खुले, जारी किए गए ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खुशखबरीः खेलों में पुलिस कर्मियों की प्रमोशन के रास्ते खुले, जारी किए गए ऑर्डर
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Jul 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस वालों की प्रमोशन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस विभाग में पांच प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिसकर्मियों को प्रमोशन हासिल करने का मौका प्रदान करने का फैसला किया गया है। यूटी पुलिस विभाग ने इसके लिए स्टैंडिंग ऑर्डर भी जारी किए हैं। आदेश के तहत पुलिस फोर्स में कांस्टेबल से एसआई रैंक तक के पुलिसकर्मी एक बार नहीं, बल्कि डबल प्रमोशन भी हासिल कर सकते हैं। कांस्टेबल से एसआई पद पर तैनात पुलिसकर्मियों का प्रमोशन खेलों/इवेंट में जीते मेडल के बाद हासिल किए गए अंकों के आधार पर होगा। प्रमोशन के लिए क्वालिफाई करने को न्यूनतम अंक 25 और अधिकतम अंक एक सौ रखे गए हैं। ओआरएस को कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स और वर्ल्ड कप में पहले से तीसरा स्थान हासिल करने पर डबल प्रमोशन भी दी जाएगी।
गोल्ड से ब्रांज पदक जीतने पर मिलेंगे इतने अंक
ऑल इंडिया पुलिस गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप में:
गोल्ड पदक जीतने पर 25 अंक
सिल्वर पदक जीतने पर 18 अंक
ब्रांज मेडल जीतने पर 12 अंक मिलेंगे।
नेशनल गेम्स और वर्ल्ड पुलिस गेम्स:
गोल्ड पदक जीतने पर 30 अंक
सिल्वर पदक जीतने पर 20 अंक
ब्रांज पदक जीतने पर 15 अंक मिलेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स, चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, चैंपियनशिप:
गोल्ड पदक जीतने पर 100 अंक
सिल्वर पदक जीतने पर 75 अंक
ब्रॉंत पदक जीतने पर 50 अंक
ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप व वर्ल्ड चैंपियनशिप:
गोल्ड पदक जीतने पर 100 अंक
सिल्वर पदक जीतने पर 100 अंक
ब्रॉंज पदक जीतने पर 100 अंक
केवल पार्टिसिपेट करने पर ही 30/40 अंक
एशिया कप, कॉमनवेल्थ व एशियन चैंपियनशिप और गेम्स में महज हिस्सा करने पर ही तीस अंक मिलेंगे। वर्ल्ड कप, चैंपियनशिप और ओलंपिक गेम्स में 40 अंक मिलेंगे।
एक साल में जुटाए अंक एक बार ही होंगे मान्य
1. प्रमोशन के लिए आवेदन करने वाले पुलिसकर्मी अपनी एक साल की परफार्मेंस से जुटाए अंकों के आधार पर प्रमोशन का दावा महज एक बार ही कर सकेंगे। अगले वर्ष दावा करने पर उनके बीते वर्ष के अंक मान्य नहीं होंगे।
2. प्रमोशन हासिल करने के लिए महज तीन साल की उपलब्धियां ही मान्य होंगी और हर साल एक जनवरी और एक जुलाई तक आवेदन करना होगा।
3. नेशनल चैंपियनशिप व ऑल इंडिया पुलिस गेम्स स्पोर्ट्स फेडरेशन और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन व ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के संरक्षण में होनी आवश्यक है।
विज्ञापन
प्रमोशन के लिए तय की गई 36 गेम्स
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बेडमिंटन, बॉल बेडमिंटन, बास्केटबॉल, बिलियर्ड्स एवं स्नूकर, बॉक्सिंग, चेस, क्रिकेट, साइकलिंग, घुड़सवारी, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक्स, हैंडबॉल, हॉकी, जुडो, कबड्डी, कराटे, कायाकिंग और केनोइंग, खो-खो, पोलो, पावर लिफ्टिंग, शूटिंग, रोलर स्केटिंग, रोइंग, सॉफ्ट बॉल, स्कवाश, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, याटिंग और रेसलिंग के खेल शामिल किए गए हैं। इन खेलों में गोल्ड से ब्रांज मेडल जीतने पर पुलिसकर्मी जुटाए गए अंकों के आधार पर क्वालिफाई करने के बाद मेरिट में आकर प्रमोशन हासिल कर सकते हैं।