फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UT administration awakened after strictness of center, created six new containment zones

केंद्र की सख्ती के बाद जागा यूटी प्रशासन, बनाए छह नए कंटेनमेंट जोन

Thu, 18 Mar 2021 08:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
UT administration awakened after strictness of center, created six new containment zones
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण में तेजी की वजह से शहर में एक बार फिर सख्ती का दौर शुरू हो गया है। यूटी प्रशासन ने वीरवार को 6 नए कंटेनमेंट जोन बनाने की घोषणा की है। इन इलाकों में किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी रहेगी। बीते बुधवार को केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में कंटेनमेंट जोन नहीं बनाने पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सेक्टर-15 के मकान नंबर-3018 (एफएफ) और 3020 (एफएफ), सेक्टर-29 के 1755 और 1756, सेक्टर-33बी के 1651 से 1653, सेक्टर-38बी के 1552 से 1555, सेक्टर-44डी के 3195 से 3198 और सेक्टर-49ए (पुष्पक सोसाइटी) के मकान नंबर-1218 से 1227 तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस इलाके में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के दिशा-निदेर्शों के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर बनाए गए रेड जोन में चंडीगढ़ शामिल है। विभिन्न अधिकारियों की एक कमेटी ने कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। इस कमेटी में नगर निगम के कमिश्नर, डीसी, एसएसपी और स्वास्थ्य विभाग निदेशक शामिल हैं। इनकी सलाह के बाद ही इन मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आने वालों की पहचान जरूरी
कोविड को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों के साथ केंद्र ने बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक की थी। बैठक में केंद्र ने पूछा था कि चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार केस बढ़ रहे हैं, लेकिन शहर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि यह लापरवाही है, क्योंकि अगर कोई केस आता है तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान जरूरी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन जरूरी है। इसके अलावा केंद्र ने अन्य राज्यों व विदेश से आने वाले लोगों की जानकारी रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed