फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   US will help haryana for Beti Bachao campaign

हरियाणा में बेटी बचाने के लिए आगे आया अमेरिका

Mon, 06 Jul 2015 08:32 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
US will help haryana for Beti Bachao campaign

हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अमेरिका की ओर से भी दिलचस्पी जाहिर की गई है। कार्यक्रम से प्रभावित होकर अमेरिकी राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा 21 जुलाई को हरियाणा आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसी दिन गुड़गांव में सरकार की ओर से राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के जरिए सरकार अभियान में कारपोरेट घरानों को भी शामिल करेगी।

अमेरिका के तकनीकी एक्सपर्ट भी सरकार के साथ इस मुद्दे पर गहनता से बातचीत करेंगे। अमेरिका से संबंधित कंपनियां गुड़गांव में अधिक हैं। लिहाजा इन कंपनियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा के विचार पहले से ही कई मुद्दों पर मिलते रहे हैं। इस अभियान में अमेरिका के साथ आने से इस पहल को एक और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को हिदायत दे दी है। दो जुलाई को मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को हिदायत दी। दोपहर में ही कुछ जिलों के डीसी ने अभियान को लेकर बैठक भी बुला ली थी। पिछले 35 दिनों में 42 से ज्यादा एफआईआर एमटीपी और पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत दर्ज की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने आईजी की भी ड्यूटी लगाई

US will help haryana for Beti Bachao campaign

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने डीसी एसपी के अलावा रेंज के सभी आईजी को पर्सनल मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हिसार, झज्जर, रेवाड़ी और पानीपत के उपायुक्तों की बेहतर काम के लिए पीठ भी थपथपाई है।

एक साल में 880 से 950 पर लाना है लिंगानुपात
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हरियाणा में एक साल के भीतर लिंगानुपात 880 से 950 पर लेकर जाना है। अवैध गर्भपात का धंधा चला रहे लोगों की रीढ़ तोड़ने के लिए सभी आईजी को कहा है। इससे यह दोबारा न पनप सकें।

लिंग जांच पर लगाम नहीं
स्वास्थ्य विभाग जिन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर चुकी है, वे भी लिंग जांच धड़ल्ले से कर रहे हैं। कुछ जगहों पर यह देखने में आया है कि अल्ट्रासाउंट मशीन सील होने के बावजूद अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। जबकि कुछ ने दिखावे के लिए सील मशीन रखी है। कई स्थानों पर चाइनीज पोर्टेबल मशीन से लिंग जांच का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed